UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026: यूपी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 16, 2026, 19:11 IST

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026: यूपीएसएसएससी ने दिनांक 16 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026
UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने दिनांक 16 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 20 सितंबर 2026 को यूपी में अलग-अलग एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। 

यूपी फार्मासिस्ट की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक 

यूपी फार्मासिस्ट की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें।   

यूपी फार्मासिस्ट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा 2026 के माध्यम से फार्मासिस्ट के 1002 रिक्त पदों को भरना चाहता है। पदों के सलेक्शन में शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।  

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद का नाम 

यूपी फार्मासिस्ट (आयुर्वेदिक) 

रिक्त पदों की संख्या 

1002 

सलेक्शन के चरण 

शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 

लिखित परीक्षा की तिथि 

20 सितंबर 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 

16 सितंबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी फार्मासिस्ट परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहलेयूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Important Announcements पर क्लिक करें।

  • विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2024, भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/01 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

UPSSSC Pharmacist Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

यूपी फार्मासिस्ट परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है।     

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 16, 2026, 19:11 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News