UPSSSC PET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप 12 अक्टूबर 2026 को जारी कर दी है। अब उम्मीदवारों को परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार है। यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
UPSSSC PET Admit Card 2026 Download Link
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक जल्द ही एक्टिव किया जाएगा। UP PET Hall Ticket 2026 लिंक upsssc.gov.in पर उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी बिना देरी किए अपने लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, समय और परीक्षा केंद्र सहित अन्य विवरण दिए होंगे। उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उस पर दिए सभी विवरणों को ध्यान से चेक करना चाहिए।
यहां क्लिक करें- UP PET Admit Card 2026 Link
UPSSSC PET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
यूपी पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को नीचे दिए इन आसान स्टेप्स का पालन करना चाहिए।
-
सबसे पहले आप UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर Latest News सेक्शन में विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026, प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा-2026 के अंतर्गत परीक्षा प्रवेश पत्र सूचना डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें लिंक पर क्लिक करें।
-
अब लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट करें।
-
आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रिंट निकाल लें।
