BCI AIBE XXII Syllabus 2026 OUT: ऑल इंडिया बार एग्जाम का सिलेबस जारी, यहां से करें Download

Last Updated: Oct 15, 2026, 19:09 IST

All India Bar Examination 22 Syllabus PDF: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने AIBE XXII एग्जाम का ऑफिशियल सिलेबस वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। 19 कानूनी सब्जेक्ट से 100 क्वश्न पूछे जाएंगे। साथ ही, छात्र डिटेल्ड सब्जेक्ट-वाइज वेटेज को देखने के लिए नीचे से PDF को डाउनलोड कर लें।

All India Bar Examination 22 Syllabus PDF Out
All India Bar Examination 22 Syllabus PDF Out

AIBE 22 Syllabus Released: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 22 (AIBE XXII 2026) के लिए ऑफिशियल सिलेबस और सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स का वेटेज (Subject-Wise Weightage) जारी कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, AIBE 22 के एग्जाम में कानून के कुल 19 प्रमुख सब्जेक्ट से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। इस एग्जाम को पास करने वाले वकीलों को ही बीसीआई द्वारा सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस (Certificate of Practice-COP) प्रदान किया जाता है, जो भारत के किसी भी कोर्ट में वकालत करने के लिए कानूनी रूप से जरूरी है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर अपडेट्स देख सकते हैं। 

AIBE 22 Syllabus 2026: Subject-Wise Table

बीसीएम (BCI) द्वारा जारी नए सिलेबस के अनुसार 100 मार्क्स के क्वश्न पेपर में 19 सब्जेक्ट का सब्जेक्ट-वाडज वेटेज नीचे दी गई टेबल में दिया गया है। 

नंबर 

कानूनी सब्जेक्ट / टॉपिक 

क्वश्न के मार्क्स 

1.

संवैधानिक कानून (Constitutional Law)

10

2.

भारतीय न्याय संहिता (BNS) / भारतीय दंड संहिता (IPC)

8

3.

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) / दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC)

10

4.

सिविल प्रक्रिया संहिता (Code of Civil Procedure - CPC)

10

5.

भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) / साक्ष्य अधिनियम (Evidence Act)

8

6.

अनुबंध कानून, विशिष्ट राहत, संपत्ति व परक्राम्य लिखत अधिनियम

8

7.

पारिवारिक कानून (Family Law - Hindu & Muslim Law)

8

8.

अपकृत्य कानून, मोटर वाहन अधिनियम व उपभोक्ता संरक्षण कानून

5

9.

वैकल्पिक विवाद समाधान (ADR) व मध्यस्थता अधिनियम

4

10.

जनहित याचिका (Public Interest Litigation - PIL)

4

11.

व्यावसायिक नैतिकता व BCI नियमों के तहत कदाचार के मामले

4

12.

श्रम एवं औद्योगिक कानून (Labour and Industrial Laws)

4

13.

कराधान संबंधी कानून (Taxation Law)

4

14.

प्रशासनिक कानून (Administrative Law)

3

15.

कंपनी कानून (Company Law)

2

16.

पर्यावरण कानून (Environmental Law)

2

17.

साइबर कानून (Cyber Law)

2

18.

भूमि अधिग्रहण कानून (Land Acquisition Act)

2

19.

बौद्धिक संपदा कानून (Intellectual Property Laws)

2

 

कुल प्रश्न / मार्क्स (Total Marks)

100

AIBE 22 Syllabus Released: Download Here 

AIBE 22 Exam Pattern 2026: मुख्य बातें और पासिंग मानदंड

एआईबीई 22 एग्जाम की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

  • क्वश्न पेपर का प्रारूप: एग्जाम में केवल बहुविकल्पीय क्वश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
  • नेगिटिव मार्किंग: AIBE एग्जाम में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। गलत आंसर देने पर कोई मार्क्स नहीं काटा जाएगा।
  • बेयर एक्ट्स: एग्जाम हॉल में केवल बिना नोट्स (Without Short Notes) वाले बेयर एक्ट्स ले जाने की अनुमति होती है।
  • क्वालिफाइंग मार्क्स:
    • सामान्य और ओबीसी वर्ग (General/OBC): न्यूनतम 45% मार्क्स (45 मार्क्स) प्राप्त करना जरूरी है।
    • एससी/एसटी और दिव्यांग वर्ग (SC/ST/PwD): न्यूनतम 40% मार्क्स (40 मार्क्स) प्राप्त करना जरूरी है।

यहां भी पढ़े: 90,000 गैस कनेक्शन हो सकते हैं ब्लॉक! घर बैठे मोबाइल ऐप से ऐसे करें LPG Gas e-KYC

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 15, 2026, 19:09 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News