UPSSSC PET 2026 Registration: आगे बढ़ी! यूपीएसएसएससी पीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि, ये रहा आवेदन लिंक
UPSSSC PET 2026 Registration: यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक आगे बढ़ा दी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
UPSSSC PET 2026 Registration: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक आगे बढ़ा दी है। आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू की गई थी। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को OTR पूरा करना होगा। जिन उम्मीदवारों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, उनके लिए OTR रजिस्ट्रेशन पूरा करना आवश्यक है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2026 Last date Extended: अंतिम तिथि आगे बढ़ी
यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी 2026 ऑनलाइन आवेदन आगे बढ़ने का नोटिस आज 1 सितंबर को जारी किया गया है। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक आगे बढ़ा दी गई है। जो उम्मीदवार पहले किसी कारणवश एप्लिकेशन फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे अब आवेदन पूरा कर सकते हैं।

UPSSSC PET 2026 Registration Last Date: महत्वपूर्ण तिथियां
यूपीएसएसएससी पीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 7 सितंबर तक आगे बढ़ा दी गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए टेबल में महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं:
| विवरण | महत्वपूर्ण तिथियां |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 3 अगस्त, 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Extended) | 7 सितंबर, 2026 |
| परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 7 सितंबर, 2026 |
| अंतिम तिथि संशोधन | 8 सितंबर, 2026 |
UPSSSC PET 2026 Apply Online: आवेदन लिंक
यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा उम्मीदवार को विभिन्न ग्रुप सी पदों की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र बनाती है। इसी पीईटी स्कोर के आधार पर आयोग अलग - अलग भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर देता है। UPSSSC की ओर से आवेदन 3 अगस्त को शुरू कर दिए गए हैं, आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।
| यूपीएसएसएससी पीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2026 |
UPSSSC PET 2026 Registration: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC PET Form 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 न्यू रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप 4 अब पर्सनल, शैक्षणिक सहित डिटेल्स भरें।
स्टेप 5 श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 फॉर्म भरकर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.