UPSC CMS Exam Result 2026: यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Last Updated: Sep 1, 2026, 19:16 IST

UPSC CMS Result 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा (CMS) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSC CMS Result 2026
UPSC CMS Result 2026

UPSC CMS Result 2026 Official Website: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा (CMS) का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा दिनांक 02 अगस्त 2026 को देश के 224 शहरों में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।  यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

UPSC CMS Result 2026 OUT in English

UPSC CMS Result 2026 PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी भी तरह की कोई लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता नहीं होगी। रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक (नाम और रोल नंबर) 

क्लिक करें 

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक (रोल नंबर) 

क्लिक करें

UPSC CMS Exam Result 2026 Date - हाइलाइट्स 

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा के माध्यम से कुल 1358 मेडिकल ऑफिसर के रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

परीक्षा का नाम 

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा 2026 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

पद का नाम  

मेडिकल ऑफिसर

रिक्त पदों की संख्या 

1358

परीक्षा की तिथि 

02 अगस्त 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

01 सितंबर 2026 

चयन के चरण  

लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in

UPSC CMS 2026 Result Date डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए “What’s New” सेक्शन या “Examinations” टैब में जाकर “Written Results” पर क्लिक करें। 

  • इसके बाद “Examination Written Results” के विकल्प पर जाएं। 

  • लिस्ट में "Combined Medical Services Examination 2026" के सामने दिए गए पीडीएफ डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपके डिवाइस में डाउनलोड हो जाएगी। 

  • पीडीएफ खुलने के बाद कीबोर्ड पर Ctrl + F दबाएं और अपना रोल नंबर दर्ज करके चेक करें कि आपका चयन हुआ है या नहीं। 

UPSC CMS Exam Result 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें अपना नाम चेक करें। लिखित परीक्षा में चयनित हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की ऑफिशियल डेट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 1, 2026, 19:16 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News