UPSSSC Assistant Statistical Officer Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Jul 27, 2026, 19:40 IST

UPSSSC Assistant Statistical Officer Answer Key 2026: यूपीएसएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एएसओ और एआरओ की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC Assistant Statistical Officer Answer Key 2026
UPSSSC Assistant Statistical Officer Answer Key 2026

UPSSSC Assistant Statistical Officer Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO)/असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) की मेन्स परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा दिनांक 26 जुलाई 2026 को सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक हुई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 1565 रिक्त पदों को भरा जाना है।      

यूपी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उत्तर कुंजी के जरिए अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे। उम्मीदवार 02 अगस्त 2026 तक उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।  

UPSSSC Assistant Statistical Officer Answer Key 2026 PDF Download Link 

यूपी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर/असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक हुई थी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में (पेन और पेपर) आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न आए थे और प्रश्न स्टैटिस्टिक्स, कंप्यूटर एवं इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और उत्तर प्रदेश संबंधित जनरल नॉलेज से पूछे गए थे। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर उपलब्ध होगा। आप नीचे टेबल में दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। 

यूपी एएसओ/एआरओ उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

UPSSSC Assistant Statistical Officer Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीएसएसएससी एएसओ पदों के सलेक्शन में कुल 3 चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा और तीसरे व आखिरी चरण में दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। फाइनल मेरिट लिस्ट तीनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर बनाई जाएगी। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

परीक्षा का नाम 

यूपीएसएसएससी एएसओ/एआरओ परीक्षा 2026 

परीक्षा की तिथि 

26 जुलाई 2026

उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि 

27 जुलाई 2026

 

ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने की तिथि 

27 जुलाई 2026 से 02 अगस्त 2026 तक 

नेगेटिव मार्किंग 

0.25 अंक 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsssc.gov.in

UPSSSC Assistant Statistical Officer Answer Key 2026डाउनलोड कैसे करें? 

यूपी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइटupsssc.gov.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर जाएं और Latest News सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • UP Assistant Statistical Officer Answer Key 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • आपको आंसर-की देखने का विकल्प मिल जाएगा। 

  • Download बटन पर क्लिक करके उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।  

UPSSSC Assistant Statistical Officer Answer Key 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

यूपी असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपनी रिस्पांस शीट/ओएमआर शीट की कॉपी को सामने रखें। आयोग द्वारा दिए गए उत्तरों से अपने द्वारा दिए गए उत्तरों का बारीकी से मिलान करें। सही उत्तर के लिए निर्धारित अंक जोड़ें और यदि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (जैसे 0.25 अंक) का प्रावधान है। यदि आपको उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर या उसका विकल्प गलत लगता है, तो आप आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऑनलाइन आपत्ति 27 जुलाई 2026 से 02 अगस्त 2026 के बीच दर्ज की जा सकती है।   

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 27, 2026, 19:40 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News