UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी एनडीए रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Oct 9, 2026, 23:22 IST

UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को एनडीए की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSC NDA 2 Result 2026
UPSC NDA 2 Result 2026

NDA 2 Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA)(2) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था। यूपीएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। यूपीएससी एनडीए की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।    

UPSC NDA 2 Result 2026 डाउनलोड लिंक

यूपीएससी एनडीए की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें

 

NDA Result 2026 (OUT) 

NDA 2 Result 2026 Date - हाइलाइट्स 

यूपीएससी नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी परीक्षा के माध्यम से आर्मी के 208, नेवी के 42, एयरफोर्स के 120 और नवल एकेडमी के 24 रिक्त पदों को भरा जाना है। फिलहाल यूपीएससी एनडीए 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट की PDF में कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं। 


विवरण 

जानकारी

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 

पद का नाम 

आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और नवल एकेडमी

रिक्त पदों की संख्या

394

चयन के चरण 

लिखित परीक्षा और इंटरव्यू 

लिखित परीक्षा की तिथि 

13 सितंबर 2026 

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

09 अक्टूबर 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

upsc.gov.in 

NDA 2 Result 2026 Out डाउनलोड कैसे करें?

यूपीएससी एनडीए 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Written Result सेक्शन देखें। 

  • Examination Written Results पर क्लिक करें।

  • National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026 पर क्लिक करें। 

  • PDF लिस्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • PDF लिस्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम और रोल नंबर डालकर सर्च करें। 

UPSC NDA 2 Result 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद क्या करें?

यूपीएससी एनडीए 2 परीक्षा की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार PDF में Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम और रोल नंबर चेक करें। लिखित परीक्षा में चयनित होने वाले उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू के लिए शेड्यूल यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

NDA 2 Result 2026 - SSB प्रोसेस के बारे में जानें  

यूपीएससी एनडीए 2 भर्ती की चयन प्रकिया में गणित का पेपर, जनरल एबिलिटी टेस्ट, क्वालीफाइंग कट-ऑफ और फाइनल मेरिट लिस्ट शामिल है। गणित का पेपर कुल 300 नंबर का था, जिसमें कुल 120 प्रश्न थे। जनरल एबिलिटी टेस्ट में 200 अंकों की इंग्लिश और 400 नंबर की जनरल नॉलेज शामिल थी, जिसमें कुल 150 प्रश्न आए थे। क्वालीफाइंग कट-ऑफ में लिखित परीक्षा में क्वालीफाइंग सेक्शन मार्क्स और इंटरव्यू शामिल है। फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित परीक्षा के 900 अंकों और इंटरव्यू के 900 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। 

UPSC NDA 2 Result 2026 में क्य-क्या डिटेल्स दी गई है?

UPSC नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA)(2) की लिखित परीक्षा के रिजल्ट में निम्नलिखित डिटेल्स दी गई है। इन डिटेल्स को अभ्यर्थी को ध्यान से देखना चाहिए। 

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर 

  • परीक्षा का नाम 

  • सब्जेक्ट वाइज मार्क्स 

  • कुल अंक 

  • SSB इंटरव्यू क्वालीफाइंग स्टेट्स 

  • जरूरी दिशानिर्देश  

NDA 2 Result 2026 कब-कब हुआ जारी? 

यूपीएससी एनडीए 2 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट आखिर कब-कब जारी हुआ। उम्मीदवार इसके लिए नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं। 


साल

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

2025

1 अक्टूबर

2024

20 सितंबर

2023

26 सितंबर

2022

19 सितंबर

 

UPSC NDA 2 Result 2026 चेक करने के लिए क्या-क्या लॉग इन क्रेडेंशियल्स चाहिए? 

यूपीएससी एनडीए का रिजल्ट चेक करने के लिए कुछ भी लॉग इन क्रेडेंशियल्स नहीं चाहिए। उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है और वहां दिए गए डाउनलोड लिंक से मेरिट PDF लिस्ट डाउनलोड कर लेनी है।  

UPSC NDA 2 Cut Off 2026 

यूपीएससी एनडीए की कट-ऑफ जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। फिलहाल लेख में अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट अपडेट कर दी जाएगी। अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए।   

UPSC NDA 2 स्कोरकार्ड और मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

यूपीएससी एनडीए 2 का स्कोरकार्ड और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि परिणाम जारी होने के कुछ दिनों बाद आयोग UPSC Marksheet Portal पर स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव करता है।    

  • सबसे पहले यूपीएससी के मार्कशीट पोर्टल पर जाएं। 

  • रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन आईडी और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। 

  • मार्कशीट या स्कोरकार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • मार्कशीट डाउनलोड कर लें।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Oct 9, 2026, 19:54 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News