NDA 2 Answer Key 2026: जानिए कब जारी होगी Maths और GAT पेपर की आंसर-की?

Last Updated: Sep 14, 2026, 13:21 IST

UPSC NDA 2 2026 Answer Key PDF Download: NDA 2 2026 के एग्जाम 13 सितंबर 2026 को आयोजित किए गए थे, जिसके बाद कोचिंग संस्थानों की अनऑफिशियल आंसर-की जारी कर दी गई है। छात्र यहां से जानें कब तक ऑफिशियल आयोग द्वारा आंसर-की को जारी किया जाएगा।  

NDA 2 Answer Key 2026: जानिए कब जारी होगी Maths और GAT पेपर की आंसर-की?
NDA 2 Answer Key 2026: जानिए कब जारी होगी Maths और GAT पेपर की आंसर-की?

NDA 2 2026 Mathematics & GAT Answer Key Date: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा NDA 2 2026 के एग्जाम 13 सितंबर 2026 को आयोजित किए गए थे। साथ ही, एग्जाम खत्म होते ही सभी छात्रों को अपनी NDA 2 2026 Mathematics Paper और GAT Paper की Answer Key का इंतेजार है। इन एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर एग्जाम प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपनी आंसर-की को देख सकते हैं। 

यदि आपने भी इस एग्जाम में भाग लिया है। साथ ही, अपने सही और गलत क्वश्न का मिलान करके एक्सपेक्टेड मार्क्स (Expected Marks) के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप सभी यहां देखें। 

NDA 2 2026 Answer Key कब और कहां उपलब्ध होगी?

एग्जाम समाप्त होने के बाद अब सभी छात्रो को NDA 2 2026 Mathematics Paper और GAT Paper की Answer Key का इंतेजार है। इस साल 2026 में NDA के एग्जाम दो शिफ्टों में आयोजित किए गए थे। इन एग्जाम की पहली शिफ्ट में गणित (Mathematics) और दूसरी शिफ्ट में जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) के एग्जाम आयोजित किए गए थे। छात्रों के लिए इंपॉर्टेंट अपडेट्स यहां देखें। 

  • अनऑफिशियल आंसर-की (Coaching Institutes): अलग-अलग प्रक्षा कोचिंग संस्थानों ने एग्जाम खत्म होने के तुरंत बाद यानी 13 सितंबर की शाम तक सभी सब्जेक्ट विशेषज्ञों द्वारा तैयार Unofficial Answer Key Set A, B, C, D जारी कर दी है। छात्र इससे तुरंत अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
  • ऑफिशियल आंसर-की (UPSC Official Answer Key): UPSC नियम के अनुसार अपनी ऑफिशियल आंसर-की संपूर्ण सेलेक्शन प्रोसेस की प्रक्रिया लिखित एग्जाम और SSB इंटरव्यू के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट आदि पूरी होने के बाद ऑफिशियल  वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड करता है।

NDA 2 2026 Exam & Answer Key Highlights 

NDA 2 2026 Mathematics Paper और GAT Paper में शामिल होने वाले छात्र अपनी आंसर-की और अन्य डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपॉर्टेंट डिटेल्स 

एग्जाम का नाम

NDA & NA Examination (II), 2026

आयोजक संस्था

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)

एग्जाम डेट 

13 सितंबर 2026 (रविवार)

अनऑफिशियल आंसर- की

13 सितंबर 2026 शाम से जारी की गई 

ऑफिशियल आंसर-की

सेलेक्शन प्रोसेस समाप्त होने के बाद

ऑफिशियल वेबसाइट

upsc.gov.in

नेगेटिव मार्किंग के साथ कैसे कैलकुलेट करें अपना स्कोर

NDA एग्जाम में केवल सही क्वश्न को गिनना काफी नहीं होता है। इन एग्जाम में छात्रों की नेगेटिव मार्किंग भी की जाती है। साथ ही, छात्र नेगेटिव मार्किंग के साथ अपने स्कोर को कैलकुलेट करने के लिए यहां देखें। 

  • Mathematics Paper (कुल 300 मार्क्स):
    • कुल क्वश्न : 120
    • प्रत्येक सही आंसर पर: +2.5 मार्क्स 
    • प्रत्येक गलत आंसर पर (1/3 नेगेटिव मार्किंग): -0.83 मार्क्स 
  • GAT Paper (कुल 600 मार्क्स):
    • कुल क्वश्न : 150
    • प्रत्येक सही आंसर पर: +4 मार्क्स 
    • प्रत्येक गलत आंसर पर (1/3 नेगेटिव मार्किंग): -1.33 मार्क्स 

ट्रेंडिंग एडवाइस - SSB इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?  

NDA एग्जाम में 25% सेक्शनल कट-ऑफ भी लागू होता है, यानी छात्रों को दोनों पेपर में कम से कम 25-25% मार्क्स लाना जरूरी है। यदि अनऑफिशियल आंसर-की से मिलान करने पर आपका स्कोर 350+ मार्क्स बन रहा है, तो रिजल्ट का इंतजार किए बिना तुरंत अपने SSB Interview और फिजिकल फिटनेस की तैयारी शुरू कर दें।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 14, 2026, 13:21 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News