UP TGT Result 2026: हिंदी और इंग्लिश के चयनित उम्मीदवारों को संस्था आवंटित, विषयवार पैनल लिस्ट जारी
UP TGT Result 2026: यूपी टीजीटी हिंदी और इंग्लिश विषयों के लिए चयनित उम्मीदवारों के लिए संशोधित आवंटन लिस्ट जारी की गई है। यह आवंटन 16 अक्टूबर को जारी किए गए परिणाम के आधार जारी किया गया है।
UP TGT Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती 2022 (विज्ञापन संख्या-01/2022) के तहत हिंदी और अंग्रेजी विषयों का अंतिम चयन परिणाम तथा संशोधित संस्था आवंटन लिस्ट जारी की है। यह आवंटन 16 अक्टूबर को जारी किए गए परिणाम के आधार पर जारी किया गया है। जिसमें कुल 1114 उम्मीदवारों को संस्थान आवंटित किए गए हैं। जिनमें हिंदी विषय के 557 उम्मीदवार और इंग्लिश विषय के लिए 557 उम्मीदवार शामिल हैं।
UPESSC TGT Result 2026: आवंटन लिस्ट
आयोग द्वारा जारी आवंटन लिस्ट में हिंदी वर्ग 1, हिंदी वर्ग 2, इंग्लिश वर्ग 1 और इंग्लिश वर्ग 2 की लिस्ट शामिल हैं। चयनित उम्मीदवार अब आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर आवंटित संस्था के बारे में देख सकते हैं।
| विषयवार | लिस्ट |
| यूपी TGT (प्रशिक्षित स्नातक) संस्था आवंटन, विषय वार पैनल हिंदी वर्ग 1 | |
| यूपी TGT (प्रशिक्षित स्नातक) संस्था आवंटन, विषय वार पैनल हिंदी वर्ग 2 | |
| यूपी TGT (प्रशिक्षित स्नातक) संस्था आवंटन, विषय वार पैनल इंग्लिश वर्ग 1 | |
| यूपी TGT (प्रशिक्षित स्नातक) संस्था आवंटन, विषय वार पैनल इंग्लिश वर्ग 2 |
UPESSC UP TGT Result 2026: भर्ती प्रक्रिया की मुख्य बातें
-
कुल पद: TGT भर्ती 2022 के तहत कुल 3,539 पदों के लिए प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिनमें से हिंदी और अंग्रेजी विषय के कुल 1,114 पद शामिल हैं।
-
अनुपस्थित अभ्यर्थियों का चयन निरस्त: दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की निर्धारित तिथियों में अनुपस्थित रहने वाले उम्मीदवारों का अभ्यर्थन/चयन रद्द कर दिया गया है।
-
अंतिम चयन परिणाम: नियमों के अनुसार दोनों विषयों का अंतिम चयन परिणाम 16 अक्टूबर 2026 को घोषित किया गया था।
-
संशोधित संस्था आवंटन: चयनित सभी 1,114 अभ्यर्थियों को संशोधित संस्था (स्कूल) आवंटित करते हुए विषयवार नया पैनल 3 नवंबर 2026 को जारी कर दिया गया है।
चयनित उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर जाकर अपना संशोधित संस्था आवंटन पैनल देख सकते हैं।
आयोग ने यह प्रक्रिया 'उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड नियमावली, 1998' के नियम 12(8) के अनुसार पूरी की। इससे पहले, जो उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित या अतिरिक्त तिथियों पर अनुपस्थित रहे, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई थी। पैनल विषय और बालक-बालिका वर्ग के अनुसार अलग-अलग जारी किया गया।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.