RSSB Computer Instructor Result 2026: बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट आज, यहां मिलेगा मेरिट लिस्ट PDF लिंक
Rajasthan Computer Instructor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 3951 रिक्त पदों के लिए सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) सीधी भर्ती 2026 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपनी मेरिट लिस्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
Rajasthan Computer Instructor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) 4 नवंबर 2026 तक बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर सकता है। बोर्ड अध्यक्ष मेजर आलोक राज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि 4 नवंबर तक BCI, SCI परीक्षा के रिजल्ट जारी करने का प्लान है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संभावित तिथि है। रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार RSSB आधिकारिक पोर्टल rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ मार्क्स शामिल होंगे।
RSSB Computer Instructor Result 2026 Download Link
आरएसएसबी बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट 2026 का डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जारी होने के बाद, अभ्यर्थी नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके अपनी मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
RSSB Computer Instructor Result 2026 Merit List PDF Download Link
RSSB Basic and Senior Computer Instructor Result 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे राजस्थान सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) भर्ती परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
-
भर्ती संगठन का नाम: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
-
पद का नाम: सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) एवं बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI)
-
विज्ञापन संख्या: 07/2026
-
कुल पदों की संख्या: 3951
-
परीक्षा तिथि: 22-23 अगस्त 2026
-
बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट तिथि: 4 नवंबर 2026 (संभावित)
-
आधिकारिक वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in
RSSB BCI SCI Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?
जिन उम्मीदवारों ने बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा दी थी, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम देख सकते हैं।
-
सबसे पहले आप RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर Results सेक्शन पर क्लिक करें।
-
वहां लिस्ट में Basic and Senior Computer Instructor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसमें अपना रोल नंबर सहित जानकारी चेक करें और डाउनलोड करें।
RSSB BCI, SCI Exam 2026 Date: कब हुई बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परीक्षा?
राजस्थान बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) परीक्षा 22 अगस्त 2026 और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) परीक्षा 23 अगस्त 2026 को हुई थी। इसकी आंसर-की 18 सितंबर 2026 को जारी की गई, और अब अभ्यर्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.