UP TET Revised Result 2026: असफल अभ्यर्थियों को विवादित प्रश्नों के लिए मिलेंगे 1-1 नंबर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला

Last Updated: Nov 21, 2026, 17:43 IST

UP TET Revised Result 2026: इलाहाबाद हाइकोर्ट ने यूपी टीईटी 2026 के दो विवादित प्रश्नों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को आयोजित दूसरी पाली के प्रश्नपत्र से प्रश्न संख्या 36 और 37 को हटाया जाएगा। 

UP TET Revised Result 2026: असफल अभ्यर्थियों को विवादित प्रश्नों के लिए मिलेंगे 1-1 नंबर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला
UP TET Revised Result 2026: असफल अभ्यर्थियों को विवादित प्रश्नों के लिए मिलेंगे 1-1 नंबर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद बड़ा फैसला

UP TET Revised Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (UPTET) के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने परीक्षा के दो विवादित प्रश्नों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को आयोजित द्वितीय पाली के प्रश्नपत्र से प्रश्न संख्या 36 और 37 को हटाया जाएगा। इसके बाद परीक्षा का संशोधित परिणाम कुल 150 के बजाय 148 प्रश्नों के आधार पर तैयार किया जाएगा। इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो इन दोनों प्रश्नों के कारण परीक्षा में सफल नहीं हो सके थे।

148 प्रश्नों के आधार पर बनेगा संशोधित परिणाम

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने UPTET 2026 की 3 जुलाई को आयोजित दूसरी पाली में पूछे गए दो विवादित प्रश्नों को हटाने का निर्देश दिया है। ये प्रश्न संख्या 36 और 37 हैं। कोर्ट के आदेश के बाद अब इन दोनों प्रश्नों को मूल्यांकन प्रक्रिया से बाहर रखा जाएगा।

जिसका मतलब है कि संशोधित परिणाम तैयार करते समय इन दो प्रश्नों को शामिल नहीं किया जाएगा और बाकि 148 प्रश्नों के आधार पर अभ्यर्थियों के मार्क्स तैयार किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रभावित अभ्यर्थियों के लिए बड़ा फैसला

हाईकोर्ट ने अपने फैसले में पहले से सफल घोषित किए जा चुके अभ्यर्थियों के हितों का भी ध्यान रखा है। 26 अगस्त 2026 को जारी परिणाम में जिन उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था, उनका परिणाम नहीं बदलेगा। यानि पहले से क्वालीफाई कर चुके अभ्यर्थियों की पात्रता पर इस फैसले का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्हें दोबारा परीक्षा परिणाम को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।

असफल अभ्यर्थियों को मिलेंगे दो अतिरिक्त अंक

कोर्ट ने उन अभ्यर्थियों को राहत दी है, जो 26 अगस्त 2026 को जारी परिणाम में सफल नहीं हो पाए थे। ऐसे अभ्यर्थियों को विवादित दोनों प्रश्नों के लिए एक-एक अंक देने के निर्देश दिए गए हैं। असफल अभ्यर्थियों के कुल अंकों में दो अंकों की बढ़ोत्तरी की जाएगी। इससे कुछ उम्मीदवारों के परीक्षा में सफल होने की संभावना बन सकती है।

 UPTET OTR Registration 2026: यूपीटीईटी 24 नवंबर से शुरू होंगे ओटीआर रजिस्ट्रेशन, सिलेक्शन प्रोसेस जानें


उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग या संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले अपडेट पर नजर बनाए रखें।



Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 21, 2026, 17:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News