UP Schools Winter Vacation 2027: यूपी में कब शुरू होंगी सर्दियों की छुट्टियां, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल
UP Basic Shiksha Parishad Winter Holidays 2026-27: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अंदर आने वाले स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक निर्धारित की गई हैं। यहां से ऑफिशियल नोटिस देखें।
UP School Winter Break 2027 Schedule: उत्तर प्रदेश में मौसम के बदलते मिजाज और सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही लाखों स्कूली छात्रों और पेरेंट्स को शीतकालीन अवकाश (UP Schools Winter Vacation 2027) का काफी इंतजार रहता है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी ऑफिशियल छुट्टी टेबल और निर्देशों के अंदर यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया गया है कि राज्य के स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां कब से शुरू होंगी और स्कूल दोबारा कब खुलेंगे।
शीतकालीन छुट्टी के साथ शिक्षा विभाग ने मौसम परिवर्तन को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव किए गए है।
UP Schools Winter & Summer Vacation 2027 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियमों के अनुसार, प्रमुख छुट्टी और स्कूल के टाइमिंग के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| इवेंट | ऑफिशियल डिटेल्स |
| शीतकालीन छुट्टी | 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक (कुल 15 दिन का अवकाश) |
| स्कूल दोबारा खुलने की डेट | 15 जनवरी 2027 |
| शीतकाल में स्कूल का निर्धारित टाइम | सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक (1 अक्टूबर से 31 मार्च तक) |
| लागू होने वाले स्कूल | उ.प्र. बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन समस्त परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालय |
| विशेष नियम | सक्षम प्राधिकारी (जिलाधिकारी) को स्कूल के समय में बदलाव का अधिकार (RTE Act 2009 के तहत) |
UP Basic Shiksha Parishad Winter Holidays 2026-27 - यहां क्लिक करें
कब से कब तक रहेंगी सर्दियों की छुट्टियां? (UP Winter Vacation Dates)
बेसिक शिक्षा परिषद के ऑफिशियल निर्देशों के अनुसार, प्रदेश के सभी परिषदीय यानी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक तथा मान्यता प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन छुट्टी 31 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी तक रहेगा।
- इस तरह साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2026 से लेकर नए साल में मकर संक्रांति (14 जनवरी 2027) तक बच्चों को लगातार 15 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी।
- छुट्टियां खत्म होने के बाद 15 जनवरी से सभी स्कूल अपने निर्धारित टाइम पर दोबारा खुल जाएंगे।
2027 में यूपी के स्कूलों में छुट्टियों का कैलेंडर
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साल 2027 के लिए जारी सार्वजनिक छुट्टी कैलेंडर के अनुसार, नए साल में भी छात्रों को कई बड़े त्योहारों पर लंबी छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है।
- साल की शुरुआत में छुट्टियां: शीतकालीन छुट्टी के दौरान 14 जनवरी को मकर संक्रांति की सार्वजनिक छुट्टी रहेगी। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस भी मनाया जाएगा।
- मार्च में होली का लंबा छुट्टी: साल 2027 में 22 मार्च (सोमवार) को होलिका दहन और 23 मार्च (मंगलवार) को होली की छुट्टी रहेगी। शनिवार और रविवार को मिलाकर छात्रों को लगातार 4 दिनों की छुट्टी मिल सकती है।
- अक्टूबर-नवंबर में त्योहारों की बहार: 8 और 9 अक्टूबर को दशहरा तथा 29 से 31 अक्टूबर 2027 तक दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज की लगातार छुट्टियां रहेंगी।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.