UP Cabinet Decision: अब यूपी में ही मिलेगी AI, साइबर क्राइम और बैंकिंग की ट्रेनिंग, राज्य सहकारी कॉलेज को मिली मंजूरी
UP Cabinet Decision in Hindi: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता की हुई कैबिनेट बैठक में राज्य में सहकारी कॉलेज को मंजूरी प्रदान की गई है, जिसमें कोर्स के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर क्राइम, कंप्यूटर मार्केटिंग और बैंकिंग आदि की ट्रेनिंग मुफ्त में दी जाएगी।
UP Cabinet Meeting Decision Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यममंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट माटिंग हुई। मीटिंग में राज्य सहकारी कॉलेज को बनाने की मंजूरी दी गई। इस कॉलेज के निर्माण के लिए लखनऊ के रहमान खेड़ा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान की 4.51 हेक्टेयर सरकारी ज़मीन दी जाएगी। यह ज़मीन सहकारिता विभाग के अधीन काम करने वाले 'इंस्टीट्यूट ऑफ कोऑपरेटिव एंड कॉरपोरेट मैनेजमेंट, रिसर्च एंड ट्रेनिंग' (ICCMRT) को बिना किसी शुल्क के सौंपी जाएगी। कैबिनेट ने ज़मीन देने के साथ ही स्टाम्प ड्यूटी (शुल्क) माफ़ करने को भी मंज़ूरी दे दी है।
बनेगा देश का पहला राज्य सहकारी कॉलेज
यह नया कॉलेज गुजरात की 'त्रिभुवन सहकारी यूनिवर्सिटी' से जुड़ा (संबद्ध) होगा। इसका मकसद सहकारिता क्षेत्र (कोऑपरेटिव सेक्टर) के लिए योग्य और ट्रेंड प्रोफेशनल्स तैयार करना है। यहाँ पारंपरिक विषयों के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबर क्राइम, कंप्यूटर मार्केटिंग और बैंकिंग जैसे आधुनिक और नौकरी दिलाने वाले कोर्स पढ़ाए जाएंगे।
सहकारिता क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा
इस कॉलेज के ओपन होने से युवाओं को आधुनिक पढ़ाई और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के साथ-साथ नौकरी के नए मौके मिलेंगे। इसके अलावा, सहकारी बैंकों, समितियों और संस्थाओं को भी काम करने के लिए ट्रेंड स्टाफ़ मिल सकेगा। इस कदम से राज्य में सहकारिता (कोऑपरेटिव) सेक्टर को नई तकनीक, रिसर्च और प्रोफेशनल तरीके से काम करने की ताकत मिलेगी।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.