UGC NET June 2026 Final Answer Key: यूजीसी नेट फाइनल आंसर की जारी, 84 विषयों का PDF डाउनलोड करें
UGC NET Final Answer Key 2026: यूजीसी नेट 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी आज, 28 अगस्त 2026 को एनटीए द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in से फाइनल आसंर की डाउनलोड कर सकते हैं।
UGC NET Final Answer Key 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 28 अगस्त 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट जून 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। फाइनल आंसर की में कुल 84 विषय शामिल हैं। इसे 16 अगस्त 2026 को जारी की गई उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद तैयार किया गया है। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपनी फाइनल आंसर की रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके डाउनलोड कर सकते हैं। यूजीसी नेट 2026 का परिणाम इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने से पहले उम्मीदवार इसका उपयोग अपने संभावित अंकों की गणना करने के लिए कर सकते हैं।
The Final Answer Keys of UGC-NET 2026 have been officially released for 84 subjects
— National Testing Agency (@NTA_Exams) August 28, 2026
Access Your Subject Answer Key
- Log in using your credentials
- View the Final Answer Key of Your Subject
Access your subject answer key here:https://t.co/roExIJGkUd… pic.twitter.com/OnGnwIBcur
UGC NET Final Answer Key 2026: आंसर की जारी
एनटीए ने आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की आज 28 अगस्त को जारी की है। अंतिम उत्तर कुंजी का उपयोग परिणाम तैयार करने के लिए किया जाएगा। यूजीसी नेट 2026 की फाइनल आसंर की अब यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
| यूजीसी नेट जून 2026 फाइनल आंसर की |
UGC NET June Final Answer Key 2026: हाइलाइट्स
यूजीसी नेट जून 2026 का परिणाम भी इसी सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है। परिणाम ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अन्य जरूरी हाइलाइट्स के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
| यूजीसी नेट 2026 परिणाम की संभावित तिथि | |
| विवरण | जानकारी |
| परीक्षा | यूजीसी नेट जून 2026 |
| संचालन निकाय | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी |
| परीक्षा तिथियां | 22 जून से 30 जून, 2026 तक |
| पुनः परीक्षा | 5 जुलाई, 2026 |
| विषयों | 84 विषय |
| फाइनल आंसर की | 28 अगस्त, 2026 (जारी) |
| परिणाम तिथि | जल्द |
| एग्जाम मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ugcnet.nta.nic.in |
UGC NET 2026 June Final Answer Key 2026: ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार यूजीसी नेट फाइनल आंसर की 2026 को चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
"UGC NET जून 2026 फाइनल आंसर की" लिंक पर क्लिक करें।
-
लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर दिखाए गए सुरक्षा पिन को दर्ज करें।
-
यूजीसी नेट 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
-
पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों से उसका मिलान करें।
-
भविष्य में संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.