SSC Phase 14 Admit Card 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फ़ेज़ 14 एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 14, 2026, 09:44 IST

SSC Selection Post Phase 14 Admit Card 2026: उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होगी। एसएससी फेज 14 परीक्षा 16 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। 

SSC Selection Post Phase 14 Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
SSC Selection Post Phase 14 Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

SSC Selection Post Phase 14 Admit Card 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) 16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24 और 25 सितंबर 2026 को उन उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा आयोजित करने जा रहा है, जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फ़ेज़ 14 एडमिट कार्ड 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

SSC Phase 14 Admit Card 2026 Download Link 

एसएससी फेज 14 परीक्षा ऑनलाइन मोड में देशभर में निर्धारित किए गए विभिन्न सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अरिथमेटिक स्किल) और इंग्लिश लैंग्वेज (बेसिक नॉलेज)से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक जल्द ही एक्टिव होने वाले हैं। लिंक जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए इस लेख में भी अपडेट कर दिया जाएगा। 

यहां क्लिक करें

SSC Phase 14 Admit Card 2026 Link 

SSC Phase 14 Admit Card 2026 हाइलाइट्स 

अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका के माध्यम से हॉल टिकट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।

आयोग का नाम

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम

सिलेक्शन पोस्ट

परीक्षा का नाम

SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा 2026

कुल रिक्तियां

2,919

एग्जाम सिटी स्लिप

8 सितंबर 2026

एडमिट कार्ड

13 सितंबर 2026 तक

परीक्षा की तारीख

16, 17, 18, 19, 21, 22, 23, 24 और 25 सितंबर 2026

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन (कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट)

परीक्षा के विषय

जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज

कुल प्रश्न

100

कुल अंक

200

परीक्षा की अवधि

60 मिनट

नेगेटिव मार्किंग

प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की कटौती

एडमिट कार्ड डाउनलोड

ऑनलाइन

लॉगिन विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि

आधिकारिक वेबसाइट

ssc.gov.in

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षार्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

  •  सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।

  • फिर Login पर क्लिक करें। 

  • अब, मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉग इन करें।

  • आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे चेक करें और डाउनलोड करें। 

SSC Selection Post Phase 14 Exam Pattern 2026

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फ़ेज़ 14 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इसके परीक्षा पैटर्न की जानकारी जरूर होनी चाहिए। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जो 200 अंकों के होंगे।जनरल इंटेलिजेंस, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश लैंग्वेज से 25-25 प्रश्न पूछेंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

जनरल इंटेलिजेंस

25

50

जनरल अवेयरनेस

25

50

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड

25

50

इंग्लिश लैंग्वेज

25

50

कुल

100

200

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 14, 2026, 09:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News