SSC JE Answer Key 2026: एसएससी जूनियर इंजीनियर आंसर-की जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
SSC JE Answer Key 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट जूनियर इंजीनियर की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इसकी सीबीटी पेपर-1 की परीक्षा 02 नवंबर से 06 नवंबर 2026 के बीच आयोजित की गई थी। एसएससी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर 19 नवंबर 2026 को जूनियर इंजीनियर (JE) के कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 02 नवंबर से 06 नवंबर 2026 के बीच देश के अलग-अलग निर्धारित की गई थी। एसएससी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से 1699 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में सीबीटी पेपर-1, सीबीटी पेपर-2, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है।
एसएससी जेई सीबीटी पेपर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC JE Answer Key 2026 Download Link
एसएससी जूनियर इंजीनियर सीबीटी पेपर-1 की आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए लिंक से भी उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति 19 नवंबर 2026 को शाम 06.00 बजे से 22 नवंबर 2026 को शाम 06.00 बजे तक दर्ज करा सकता है।
| एसएससी जूनियर इंजीनियर सीबीटी पेपर-1 की आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक |
SSC JE Answer Key 2026 - हाइलाइट्स
एसएससी जूनियर इंजीनियर सीबीटी पेपर-1 की आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| पद का नाम | जूनियर इंजीनियर (JE) |
| रिक्त पद | 1699 |
| चयन प्रक्रिया | सीबीटी पेपर-1, सीबीटी पेपर-2, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन |
| परीक्षा का नाम | एसएससी जेई सीबीटी पेपर-1 2026 |
| आंसर-की जारी होने की तिथि | 19 नवंबर 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC JE Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और Login or Register टैब देखें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
-
Application Status पर क्लिक करें।
-
आपको वहां SSC JE Answer Key 2026 मिल जाएगी।
-
उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.