SSC CGL Tier 1 Exam Date 2026: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की तिथि जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

Last Updated: Sep 12, 2026, 20:46 IST

SSC CGL 2026 Exam Date: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा 2026 की तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। आप नीचे लेख में परीक्षा का ऑफिशियल नोटिस देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL 2026 Exam Date
SSC CGL 2026 Exam Date

SSC CGL 2026 Exam Date Tier 1: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिनांक 12 सितंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर एसएसी कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल (CGL) टियर-1 परीक्षा 2026 की तिथि के लिए अब ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। परीक्षा 30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके माध्यम से ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के कुल 12,256 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के सलेक्शन में टियर-1, टियर-2 और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। 

SSC CGL Exam Date 2026 in English

SSC CGL Exam Date 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक 

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा की तिथि का नोटिस डाउनलोड करने का लिंक एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। नोटिस में क्रम संख्या, परीक्षा का नाम, टियर/मोड और एग्जाम का शेड्यूल सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए लिंक से भी नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा 2026 नोटिस डाउनलोड लिंक 

क्लिक करें 

SSC CGL Tier 1 Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एग्जाम की सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की डेट के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट फॉलो करते रहें। इसके अलावा अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से ही तैयार रखनी चाहिए। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

पद का नाम 

ग्रुप-बी और ग्रुप-सी 

रिक्त पदों की संख्या 

12,256

चयन के चरण

टियर-1, टियर-2 और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन 

परीक्षा की तिथि 

30 सितंबर 2026 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित

एग्जाम सिटी स्लिप 

जल्द 

एडमिट कार्ड 

जल्द 

ऑफिशियल वेबसाइट 

ssc.gov.in

SSC CGL Admit Card 2026 कब जारी होगा? 

एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा के पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसमें एग्जाम के सिटी की जानकारी निहित होती है। एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगी। इसे डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

SSC CGL Exam Date 2026 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?

एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Notice Board देखें। 

  • अब SSC CGL Tier 1 Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 12, 2026, 20:46 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News