SECL Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड ने एसईसीएल के अंतर्गत अपनी ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वाइवर और असिस्टेंट फॉरमैन के कुल 1055 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 14 मई 2026 है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
SECL Recruitment 2026 Notification की PDF डाउनलोड करने का लिंक
कोल इंडिया लिमिटेड एसईसीएल में पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 वेबसाइट पर उपलब्ध है। सभी महत्वपूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन में निहित है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| एसईसीएल नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक |
SECL Recruitment 2026 Notification - हाइलाइट्स
एसईसीएल ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 1055 रिक्त पदों की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | कोल इंडिया लिमिटेड, एसईसीएल |
| विज्ञापन संख्या | SECL/HR/MP/Recruitment/2026/ |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 08 अप्रैल 2026 |
| पद का नाम | माइनिंग सरदार, डिप्टी सर्वाइवर और असिस्टेंट फॉरमैन |
| रिक्त पदों की संख्या | 1055 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 15 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 14 मई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | secl-cil.in |
SECL Recruitment 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं की परीक्षा की मार्कशीट/डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1000 रुपये और एसटी/ईएसएम/पीडब्ल्यूबीडी/डिपार्टमेंटल/महिला को आवेदन फीस से छूट दी गई है। इन पदों के सलेक्शन में पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वैंकेसी डिटेल्स और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित आरसीएफएल केमिकल ट्रेनी ऑपरेटर भर्ती नोटिफिकेशन 2026 PDF को देखा जा सकता है।
SECL Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एसईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट secl-cil.in पर जाएं।
-
SECL Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसकी एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: UPSC CDS Question Paper 2026 PDF: यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड लिंक और पूरा परीक्षा पैटर्न जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation