BSEB 10th Compartment Exam 2026: बीएसईबी 10वीं के विशेष एवं कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल जारी, यहां देखें ऑफिशियल ट्वीट

Last Updated: Apr 13, 2026, 12:57 IST

बिहार बोर्ड (BSEB) ने 10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के डेट्स की जानकारी ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से छात्रों को दी। 10वीं के छात्रों के लिए यह कंपार्टमेंट एग्जाम 2 मई से शुरू होकर 6 मई 2026 तक आयोजित किए जा रहे है।

BSEB Bihar 10th Compartment Exam 2026 Schedule Released
BSEB Bihar 10th Compartment Exam 2026 Schedule Released

BSEB 10th Compartment Exam 2026 Schedule: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक के उन छात्रों को राहत दी है, जो मुख्य एग्जाम में पास नहीं हो पाए थे। बोर्ड ने मैट्रिक यानी 10वीं के स्पेशल एग्जाम 2026 और कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया है।

यह एग्जाम उन छात्रों के लिए बड़ा अवसर है, जिसमें वह अपने मार्क्स में सुधार कर सकते हैं। छात्र यहां से जानें एग्जाम का पूरा शेड्यूल साथ ही यहां से ऑफिशियल ट्वीट भी देखें। 

BSEB द्वारा ऑफिशियल ट्वीट जारी 

10वीं के छात्र अपने स्पेशल और कम्पार्टमेंट एग्जाम 2026 के पूरे शेड्यूल की जानकारी लेने के लिए बोर्ड द्वारा जारी ऑफिशियल ट्वीट को यहां देखें। 

एग्जाम की महत्वपूर्ण डेट्स 

बोर्ड के द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, एग्जाम की प्रक्रिया और आयोजन से जुड़ी मुख्य जानकारी जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी 

एग्जाम की डेट्स 

2 मई से 6 मई, 2026

एग्जाम मोड 

ऑफलाइन 

रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 

31 मई, 2026 (तक)

ऑफिशियल वेबसाइट

secondary.biharboardonline.com

BSEB 10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। यह सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और शाम को 2 बजे से 5:15 बजे तक छात्रों के लिए होगी। बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने 29 मार्च, 2026 को 10वीं का रिजल्ट 2026 घोषित किया था। 

बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 का पूरा शेड्यूल 

BSEB की 10वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 की डेट्स जानने के लिए यहां देखें। 

डेट

पहली शिफ्ट (सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक)

दूसरी शिफ्ट (दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक)

2 मई 2026

मातृभाषा (हिन्दी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली)

दूसरी भाषा (बंगाली, हिंदी, उर्दू, संस्कृत)

4 मई 2026

विज्ञान

सामाजिक विज्ञान

5 मई 2026

गणित / गृह विज्ञान (पात्र उम्मीदवारों के लिए)

अंग्रेजी (सामान्य)

6 मई 2026

ऐच्छिक विषय (उच्च गणित, वाणिज्य, अरबी, फारसी, संस्कृत आदि)

व्यावसायिक ऐच्छिक विषय (सुरक्षा, सौंदर्य प्रसाधन, पर्यटन, खुदरा, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी आदि)

ऑफिशियल ट्वीट और अपडेट कैसे देखें?

BSEB अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एग्जाम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी प्रदान करता है। छात्र वहां से सभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन और सब्जेक्ट-वाइज टाइम-टेबल को देख सकते हैं।

यहां भी पढ़े: NEET UG Exam 2026: NTA ने जारी की एग्जाम सिटी स्लिप; neet.nta.nic.in से करें डाउनलोड, पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 13, 2026, 12:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News