Live

Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updates: यूपीएसएसएससी की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी, यहां एक क्लिक में चेक करें

Nov 19, 2026, 10:41 IST

Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updates: सरकारी नौकरी 2026 का सपना देख रहे 10वीं-12वीं, ग्रेजुएट या अन्य मान्यता प्राप्त डिग्री पास उम्मीदवार यहां अपनी तलाश खत्म कर सकते हैं। इस लेख में हमने सरकारी नौकरी 2026, सरकारी परिणाम 2026, SBI क्लर्क, IBPS PO, TET परीक्षा एडमिट कार्ड 2026, UP, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, MP, परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 का लाइव अपडेट दिया है। नीचे दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं। 

Sarkari Naukri 2026 Notification
Sarkari Naukri 2026 Notification

HIGHLIGHTS

  • सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर।
  • देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों, मंत्रालयों, रेलवे, बैंकिंग संस्थानों और पुलिस विभागों में कई पदों पर भर्तियां निकाली जा रही हैं।
  • आईबीपीएस पीओ, एसबीआई क्लर्क रिजल्ट और अन्य भर्तियों के एडमिट कार्ड कब आएंगे लेटेस्ट अपडेट देखें।

Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर। देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों, मंत्रालयों, रेलवे, बैंकिंग संस्थानों और पुलिस विभागों में कई पदों पर भर्तियां निकाली जा रही हैं। इन भर्तियों के माध्यम से 10वीं, 12वीं पास उम्मीदवार सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी हमने इस लेख में उपलब्ध करा दी है।

10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से अपनी नौकरियों की तलाश यहां खत्म कर सकते हैं। हमने यहां यूपी प्रिंसिल, हेडमास्टर और एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 सहित सभी बड़ी नौकरियों के लिंक उपलब्ध कराए हैं, जिनकी भर्तियां शुरू और आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है।  

इस लाइव अपडेट में आपको केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी होने वाली नई सरकारी भर्तियों की जानकारी मिलेगी। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए रेलवे, बैंक डाक विभाग, सुरक्षा बलों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में नौकरी पाने के अवसर उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

12वीं पास के लिए सरकारी नौकरियां

12वीं पास युवाओं के लिए भी सरकारी क्षेत्र में कई अच्छे अवसर हैं। कर्मचारी चयन आयोग (SSC), रेलवे, पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है।

प्रमुख भर्तियां इस प्रकार हैं:

1. SSC CHSL भर्ती

2. SSC स्टेनोग्राफर भर्ती

3. रेलवे NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती

4. पुलिस कांस्टेबल भर्ती

5. वन रक्षक भर्ती

6. डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट

7. विभिन्न विभागों में क्लर्क और डाटा एंट्री ऑपरेटर

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन जैसी चयन प्रक्रियाएं निर्धारित की जा सकती हैं।

इन विभागों में निम्नलिखित पदों पर भर्तीयां जारी हैं

इंडियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 

आवेदन की तारीख - 25 नवंबर, 2026 

सुप्रीम कोर्ट वैकेंसी  2026 

आवेदन की अंतिम तारीख - 25 नवंबर, 2026

AFMS SSC मेडिकल ऑफिसर भर्ती 2026

आवेदन की अंतिम तारीख - 18 नवंबर, 2026

एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026 

आवेदन की अंतिम तारीख - 8 दिसंबर, 2026

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कैसे करें?

सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते है:

1. संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन डाउनलोड करें।

3. अपनी योग्यता और आयु सीमा की जांच करें।

4. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

5. आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।

6. आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Nov 19, 2026, 10:41 IST

    Sarkari Naukri-Result 2026 Live Update: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट और एडमिट कार्ड आउट

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स का रिजल्ट 18 नवंबर, 2026 जारी कर दिया है। इसी के साथ मेन्स के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। जिसे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 और एडमिट कार्ड के लिए क्लिक करें 

  • Nov 18, 2026, 18:42 IST

    Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updated: यूपीएसएसएससी के विभिन्न परिणाम 2026 घोषित

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी विज्ञापन संख्या-14-परीक्षा/2026, लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/15 के अंतर्गत मुख्य परीक्षा हेतु शार्टलिस्ट किये गए उम्मीदवारों का परिणाम जारी किया है। 

    लेखा परीक्षक एवं सहायक लेखाकार मुख्य परीक्षा परिणाम 2026 

    UPSSSC Vidhan Bhawan Guard Result 2026 Out: यूपी विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक का परिणाम भी आयोग द्वारा आज 18 नवंबर को घोषित किया गया है। जिसमें कुल 7967 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। उम्मीदवार रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

    यूपी विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक का परिणाम 2026 डाउनलोड लिंक 

  • Nov 18, 2026, 16:39 IST

    Sarkari Naurkri-Result 2026 Live Updates: यूपीएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 जारी

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और कांस्टेबल इंस्ट्रक्टर के पदों के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

    UPSSSC Platoon Commander / Block Organizer 2026 Download Link

    यहां क्लिक करें

    UPSSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 Link

    क्लिक करें


  • Nov 18, 2026, 16:13 IST

    Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updates: एसजेवीएन अप्रेंटिस भर्ती 2026

    एसजेवीएन अप्रेंटिस भर्ती 2026 के विभिन्न पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई अप्रेंटिस पदों पर नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

    उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए क्लिक करें 

  • Nov 18, 2026, 14:42 IST

    Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updates: एसएससी स्टेनोग्राफर भर्ती 2026

    एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रुप-सी पदों के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। ये भर्तियां केंद्रीय सचिवालय, रेलवे बोर्ड, एएफएचक्यू, विदेश मंत्रालय (आईएफएस ब्रांच बी), चुनाव आयोग और सतर्कता आयोग के लिए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 17 नवंबर 2026 को 12.00 बजे से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 08 दिसंबर 2026 तक है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवार एजुकेशनल सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और आधार कार्ड के साथ आवेदन नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से कर सकते हैं।

    आवेदन करने के लिए क्लिक करें 

  • Nov 18, 2026, 14:16 IST

    Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updates: आईबीपीएस पीओ मेन्स रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) पीओ (PO) मेन्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी करेगा। इसके तहत कुल 7,565 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार 4 अक्टूबर की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • Nov 18, 2026, 13:58 IST

    Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updates: एसबीआई प्रीलिम्स स्कोरकार्ड कब आएगा?

    जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) (क्लर्क) प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम आज 18 नवंबर, 2026 को जारी करने की संभावना है। जिसमें कुल 9,766 (7,680 नियमित + 2,086 बैकलॉग) भर्तियां शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 26 और 27 सितंबर, 2026 को किया गया था। जिसके बाद उम्मीदवार परीक्षा परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। 

  • Nov 18, 2026, 13:49 IST

    Sarkari Naukri-Result 2026 Live Updates: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट 2026

    एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा जिन उम्मीदवारों ने दी थी। वे लंबे समय से अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। परिणामों की घोषणा के बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट पीडीएफ लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More

Trending

Latest Education News