RRB Station Master Salary 2026: इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते और सुविधाएं

Last Updated: Oct 28, 2026, 13:46 IST

RRB Station Master Salary 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर की सैलरी 7 CPC पे मैट्रिक्स लेवल 6 के अंतर्गत आती है। जिसमें रेलवे स्टेशन मास्टर की इन हैंड सैलरी, पे स्केल और ग्रेड पे भी शामिल है। 

RRB Station Master Salary 2026: इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते और सुविधाएं
RRB Station Master Salary 2026: इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते और सुविधाएं

RRB Station Master Salary 2026: रेलवे स्टेशन मास्टर की सैलरी 2026 7वें सीपीसी पे मैट्रिक्स लेवल 6 के आधार पर तय होती है। जिसमें स्टेशन मास्टर की शुरूआती सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह दी जाती है। महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA), भत्ते और लाभ अलग होते हैं। स्टेशन मास्टर की इन हैंड सैलरी पोस्टिंग, लागू अलाउंस और डिडक्शन पर निर्भर करती है।  

RRB Station Master Salary 2026: इन हैंड सैलरी, पे स्केल, भत्ते और सुविधाएं

भारतीय रेलवे में स्टेशन मास्टर की नौकरी युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इस पद पर आकर्षक वेतन, सरकारी नौकरी की सुरक्षा और कई प्रकार की सुविधाएं मिलती हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी वर्ष 2026 की स्टेशन मास्टर भर्ती अधिसूचना के अनुसार, इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत पे लेवल-6 में वेतन दिया जाता है। स्टेशन मास्टर का शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये प्रतिमाह है। हालांकि, महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता जुड़ने के बाद मासिक वेतन बढ़ जाता है।

RRB Station Master Salary 2026: हाइलाइट्स

आरआरबी स्टेशन मास्टर की सैलरी 7वें वेतन आयोग के तहत तय की गई है। जिसमें शुरुआती वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाता है। 

विवरण

जानकारी

भर्ती बोर्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद का नाम

स्टेशन मास्टर

वेतन आयोग

7वें वेतन आयोग

पे लेवल

लेवल-6

शुरुआती बेसिक पे

35,400 रुपये प्रतिमाह

पे स्केल

35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये

इन हैंड सैलरी

लगभग 57,000 रुपये से 67,000 रुपये प्रतिमाह

प्रमुख भत्ते

DA, HRA और TA

RRB Station Master In-Hand Salary 2026

स्टेशन मास्टर की इन हैंड सैलरी पोस्टिंग की जगह, लागू भत्तों और वेतन से होने वाली कटौती पर निर्भर करती है। शुरुआती बेसिक पे 35,400 रुपये है। इसमें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) जोड़े जाते हैं।

अनुमानित गणना के अनुसार, बड़े शहरों में स्टेशन मास्टर की सकल मासिक सैलरी लगभग 73,000 रुपये तक हो सकती है। वहीं, अन्य शहरों में यह लगभग 63,000 रुपये से 66,600 रुपये तक हो सकती है। NPS योगदान और अन्य लागू कटौतियों के बाद इन हैंड सैलरी लगभग 57,000 रुपये से 67,000 रुपये के बीच हो सकती है। ये अनुमानित आंकड़े हैं, वास्तविक वेतन अलग हो सकता है।

स्टेशन मास्टर को मिलने वाले भत्ते

स्टेशन मास्टर को बेसिक सैलरी के अलावा कई प्रकार के भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं। इनमें प्रमुख हैं:

महंगाई भत्ता (DA): महंगाई के प्रभाव को कम करने के लिए दिया जाता है।

मकान किराया भत्ता (HRA): पोस्टिंग वाले शहर की श्रेणी और लागू नियमों के अनुसार मिलता है।

परिवहन भत्ता (TA): यात्रा और आवागमन से संबंधित खर्चों के लिए दिया जाता है।

रात्रि ड्यूटी भत्ता: पात्रता और रेलवे के नियमों के अनुसार रात में ड्यूटी करने पर मिल सकता है।

चिकित्सा सुविधा: रेलवे के निर्धारित नियमों के तहत कर्मचारी और पात्र आश्रितों को चिकित्सा सुविधाएं मिलती हैं।

रेलवे पास: पात्रता के अनुसार कर्मचारी और परिवार के लिए रेलवे पास या अन्य यात्रा सुविधाएं उपलब्ध हो सकती हैं।

सेवानिवृत्ति लाभ: लागू नियमों के अनुसार NPS के तहत सेवानिवृत्ति संबंधी लाभ मिलते हैं।

स्टेशन मास्टर की सैलरी कैसे बढ़ोतरी है?

स्टेशन मास्टर के वेतन में नियमानुसार वार्षिक वेतन वृद्धि होती है। इसके अतिरिक्त, अनुभव, सेवा नियमों और विभागीय पात्रता के आधार पर पदोन्नति के अवसर भी मिल सकते हैं। पदोन्नति के साथ पे लेवल और वेतन में बढ़ोतरी संभव है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 28, 2026, 13:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News