Live

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: सभी 8 सीटों के परिणाम, बिहार की किस सीट से कौन आगे? इस सीट से जीता निर्दलीय उम्मीदवार

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार विधान परिषद चुनाव की 8 में 4  सीट के नतीजे आ गए हैं।बिहार की 8 विधान परिषद सीटों पर काउंटिंग जारी है। बिहार की सभी चार शिक्षक निर्वाचन सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव कुमार ने बाजी मार ली है। तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह को विजय मिली है। दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत हासिल की तो वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जीत हासिल की है। 

Oct 28, 2026, 11:43 IST
Bihar MLC Election 2026 LIVE
Bihar MLC Election 2026 LIVE

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कुल 28 सीटों के लिए मतगणना जारी, बिहार की सभी 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के परिणाम जारी
  • बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए भी काउंटिंग जारी, 8 सीटों के परिणाम होंगे जारी, बिहार विधान परिषद चुनाव की 8 में 4 सीट के नतीजे आ गए हैं।
  • सारण शिक्षक सीट से निर्दलीय राहुल राज की जीत, पटना स्नातक सीट से जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह पीछे। मोकामा विधायक अनंत सिंह अनुज सिंह का समर्थन कर रहे थे।, जल्द ही फाइनल परिणाम की उम्मीद।

Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार समेत चार राज्यों की विधान परिषद सीटों पर चुनावी नतीजों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बिहार की सभी चार शिक्षक निर्वाचन सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव कुमार ने बाजी मार ली है। तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह को विजय मिली है। दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत हासिल की तो वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जीत हासिल की है। अभी स्नातक सीटों की गिनती जारी है। इन सीटों पर 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव परिणामों से न केवल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, बल्कि संबंधित राज्यों में राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की तस्वीर भी साफ होगी। बिहार विधान परिषद चुनाव की 8 में 4  सीट के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।

निर्वाचन आयोग की ओर से आधिकारिक परिणाम जल्द घोषित किए जाने की उम्मीद है। आप यहां लेटेस्ट अपडेट देखें। बिहार की अब सिर्फ 4 सीटों पर जारी है काउंटिंग, जल्द ही परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। बिहार से आ ही अपडेट के तहत, जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह ने पटना ग्रेजुएट्स निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर कथित तौर पर CCTV कैमरों के न होने और वहां की खराब स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से बात की है।

UP MLC Election Results 2026

LIVE UPDATES
  • Oct 28, 2026, 11:43 IST

    Bihar MLC Election Result Winners LIVE: शिक्षक सीटों पर कहां से किस उम्मीदवार को मिली विजय

    Bihar MLC Election Result Winners LIVE: बिहार की सभी चार शिक्षक निर्वाचन सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। यहां विजेताओं की लिस्ट देखें-

    पटना शिक्षक सीट - डॉ. संजीव कुमार (आरजेडी) 

    तिरहुत शिक्षक सीट - नरेंद्र प्रसाद सिंह (बीजेपी)

    सारण शिक्षक निर्वाचन सीट - राहुल राज (निर्दलीय)

    दरभंगा शिक्षक सीट - सुरेश प्रसाद राय (जनसुराज)

  • Oct 28, 2026, 10:57 IST

    Bihar MLC Election Result Winners LIVE: 4 स्नातक सीटों के रिजल्ट का क्या है स्टेटस

    Bihar MLC Election Result 2026: बिहार की 4 MLC स्नातक सीटों पर अभी भी गिनती जारी है। दरभंगा स्नातक सीट से बीजेपी के सर्वेश सिंह आगे बताए जा रहे है। वहीं पटना ग्रेजुएट सीट से जेडीयू के नीरज कुमार लीड पर है। तिरहुत स्नातक से निर्दलीय वंशीधर ब्रजवासी आगे है तो कोसी ग्रेजुएट MLC सीट से बीजेपी के एन के यादव बढ़त बनए हुए है।  

  • Oct 28, 2026, 10:51 IST

    Bihar MLC Election Result Winners LIVE: सभी चारों शिक्षक सीटों के परिणाम घोषित

    Bihar MLC Election Result Winners LIVE: बिहार की सभी चार शिक्षक निर्वाचन सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए है। पटना शिक्षक सीट से RJD के डॉ. संजीव कुमार ने बाजी मार ली है। तिरहुत शिक्षक सीट से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह को विजय मिली है। दरभंगा शिक्षक सीट से जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय ने जीत हासिल की तो वहीं सारण शिक्षक निर्वाचन सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज ने जीत हासिल की है।  

  • Oct 28, 2026, 00:03 IST

    Bihar MLC Election Result: किन 8 सीटों के परिणाम जारी किए जा रहे?

    Bihar MLC Election Result: बिहार की इन 8 सीटों के परिणाम जारी किए जा रहे है, जल्द ही सभी परिणाम जारी किए जाने की उम्मीद है- 

    1. पटना शिक्षक

    2. पटना स्नातक

    3. दरभंगा शिक्षक

    4. दरभंगा स्नातक

    5. तिरहुत शिक्षक (बीजेपी की जीत)

    6. तिरहुत स्नातक

    7. सारण शिक्षक (निर्दलीय राहुल राज की जीत)

    8. कोसी स्नातक

  • Oct 27, 2026, 23:58 IST

    Bihar MLC Election Winner List: इन 2 सीटों के परिणाम जारी

    Bihar MLC Election Winner List: बिहार की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट से बीजेपी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली है तो वहीं दूसरी ओर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सीट से निर्दल प्रत्याशी राहुल राज ने विजय हासिल कर ली है। बाकी परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। 

    1. तिरहुत शिक्षक (बीजेपी की जीत)

    2. सारण शिक्षक (निर्दलीय राहुल राज की जीत)

  • Oct 27, 2026, 22:00 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी को बढ़त

    Bihar Kosi MLC Election Result LIVE: कोसी स्नातक निर्वाचन सीट से बीजेपी ने बढ़त बना ली है। इस सीट से बीजेपी के डॉ. एन के यादव आगे चल रहे है। जल्द ही आखिरी फैसला आने की उम्मीद है।

  • Oct 27, 2026, 21:44 IST

    MLC Election Result 2026 Patna Live: पटना शिक्षक सीट से आरजेडी उम्मीदवार आगे

    MLC Election Result 2026 Patna Live: पटना शिक्षक सीट की बात करें तो अभी मतगणना जारी है। इस सीट से बीजेपी के नवल किशोर यादव पीछे चल रहे है। यहां से आरजेडी के डॉ. संजीव कुमार ने बढ़त बना ली है।   

  • Oct 27, 2026, 21:01 IST

    Bihar MLC Result Chunav LIVE: सभी परिणाम आने में हो सकती है देरी

    Bihar MLC Result Chunav LIVE: सभी 8 सीटों के परिणाम आने में देरी हो सकती है। लेटेस्ट अपडेट आप यहां देख सकते है। बताते चलें कि तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी ने जीत हासिल कर ली है।  

  • Oct 27, 2026, 20:02 IST

    MLC Election Result 2026 Live: मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों की भीड़

    MLC Election Result 2026 Live: पटना में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र सहित अन्य मतदान केंद्रों पर समर्थकों की भीड़ देखी जा रही है। बता दें की आज 8 राज्य विधान परिषद की सीटों के परिणाम जारी किए जा रहे है। 

  • Oct 27, 2026, 20:02 IST

    Darbhanga MLC Election Result 2026 Live: दरभंगा शिक्षक सीट पर जन-सुराज का कब्जा

    Darbhanga MLC Election Result 2026 Live: दरभंगा शिक्षक सीट से जन सुराज के सुरेश राय ने बाजी मार ली है। उन्होंने 500 वोटों के अंतर से जीत दर्ज किया है।

  • Oct 27, 2026, 17:58 IST

    Bihar MLC Result Chunav LIVE: कोसी स्नातक सीट पर बीजेपी को बढ़त

    MLC Winners Bihar 2026: लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के एनके यादव आगे चल रहे है। पहली वरीयता की मतों की गिनती में बीजेपी ने अपनी पकड़ बना कर रखी है।

  • Oct 27, 2026, 17:31 IST

    Bihar MLC Election Result Tirhut LIVE: तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से बीजेपी की शानदार जीत

    MLC Winners Bihar 2026: तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत का खाता खोलते हुए 600 वोटों से जीत दर्ज की है। बताते चलें कि अभी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के वोटों की गिनती शुरू भी नहीं हो पाई है। 

  • Oct 27, 2026, 16:31 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: शिक्षक या स्नातक कौन से परिणाम पहले होंगे जारी

    Bihar MLC Result LIVE: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिक्षक एमएलसी सीटों के परिणाम पहले जारी किए जाने की उम्मीद है, वही स्नातक सीटों के परिणाम उसके बाद जारी किए जाएंगे।

  • Oct 27, 2026, 16:13 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से कौन कर रहा लीड

    Bihar MLC Chunav Pariaam 2026 LIVE: दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सत्ताधारी एनडीए को झटका लगा है। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज के सुरेश प्रसाद राय बढ़त बनाए हुए है। वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस के डॉ. मदन मोहन झा बने हुए है।

  • Oct 27, 2026, 15:53 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: नीरज सिंह पटना स्नातक सीट से बढ़त पर

    Bihar MLC Election Result LIVE: चर्चित पटना स्नातक सीट से जदयू प्रत्याशी नीरज सिंह आगे चल रहे हैं। आरजेडी के दिलीप पटेल दूसरे और अनुज सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे है, जिन्हे मोकामा विधायक अनंत सिंह का भी समर्थन मिल रहा था।

  • Oct 27, 2026, 15:43 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: यहां हो रही तिरहुत की सीटों के वोटिंग की गिनती

    तिरहुत स्नातक और शिक्षक दोनों सीटों के वोटों की गिनती मुजफ्फरपुर स्थित MIT के प्रशासनिक भवन में हो रही है। जहां अब हलचल तेज हो गई है। 


     
  • Oct 27, 2026, 14:40 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: तिरहुत शिक्षक सीट से एनडीए को बढ़त

    MLC Election Result LIVE: बिहार विधान परिषद की तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए ने बढ़त बना ली है। गठबंधन के प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने बढ़त बना ली है।

  • Oct 27, 2026, 14:21 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में

    Bihar MLC Election Result LIVE: बिहार में एमएलसी की 8 सीटों पर कुल 150 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे है। जहां स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 60 उम्मीदवार शामिल हैं। जल्द ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

  • Oct 27, 2026, 14:05 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: जेडीयू नेता राजीव रंजन का बयान आया सामने

    Bihar MLC Chunav Prinaam: जेडीयू नेता राजीव रंजन ने MLC चुनावों के नतीजों को बीच कहा है कि हम आठो सीटों पर जीत दर्ज करने की स्थिति में है, और विपक्ष पूरी तरह बिखर गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हर सीट पर महागठबंधन की आपस में लड़ाई है।

  • Oct 27, 2026, 13:49 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: किन 8 सीटों के जारी होंगे परिणाम

    Bihar MLC Election Result: बिहार की इन 8 सीटों पर जारी है काउंटिंग जल्द ही घोषित किए जाएंगे परिणाम- 

    1. पटना शिक्षक

    2. पटना स्नातक

    3. दरभंगा शिक्षक

    4. दरभंगा स्नातक

    5. तिरहुत शिक्षक

    6. तिरहुत स्नातक

    7. सारण शिक्षक

    8. कोसी स्नातक

  • Oct 27, 2026, 13:39 IST

    Bihar MLC Election Result LIVE: तिरहुत की सीटों की क्या है ताजा अपडेट

    Bihar MLC Election Result LIVE: तिरहुत स्नातक और शिक्षक के लिए MIT मुजफ्फरपुर के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में काउंटिंग जारी है। जहां सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है।

  • Oct 27, 2026, 13:34 IST

    Bihar MLC Election Result Live: जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के समर्थक जश्न की तैयारी में

    Patna MLC Election Result Live: बिहार की पटना स्नातक सीट पर कडा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जन सुराज की मौजूदगी ने मुकाबला त्रिकोणीय बनाने के कोशिश कर रहा है। वहीं जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के समर्थक जश्न की तैयारी में जुट गए है।

  • Oct 27, 2026, 13:28 IST

    Bihar MLC Election Result Live: बंडल बनाने का काम जारी

    Bihar MLC Election Result Live: बिहार के लगभग सभी शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतपत्रों के बंडल बनाने का काम पूरा हो गया है। अब वोटों की गिनती जारी है। वहीं अब रुझान भी आने शुरू हो गए है। जल्द ही परिणामों की भी घोषणा की जाएगी। 

  • Oct 27, 2026, 13:18 IST

    Bihar MLC Election Result: बिहार के पूर्णिया से क्या है अपडेट

    Bihar MLC Election Result 2026: पूर्णिया के जिला स्कूल स्थित परीक्षा भवन में मतगणना जारी है। जहां सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। साथ ही सेंटर पर कई जगह बैरिकेडिंग भी लगाए है।  

  • Oct 27, 2026, 12:54 IST

    UP MLC Election Results 2026: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का बड़ा आरोप

    UP MLC Election Results 2026 Live: इलाहाबाद-झांसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के काउंटिंग सेंटर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने बीजेपी के एजेंट की संख्या को लेकर बड़ा आरोप लगाया है, जिसे उन्होंने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

  • Oct 27, 2026, 12:44 IST

    MLC Election UP Live: गोरखपुर में काउंटिंग सेंटर पर हंगामा

    MLC Election UP Live: उत्तर प्रदेश की गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनाव की काउंटिंग के दौरान हंगामा होने की खबरें आ रही है, जहां एक बैलट बॉक्स की सील टूटी हुई मिलने की खबर है।

  • Oct 27, 2026, 12:27 IST

    पटना में काउंटिंग सेंटर पर हंगामें की खबर

    बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग के बीच पटना के बांकीपुर गर्ल्स हाई स्कूल स्थित काउंटिंग सेंटर पर हंगामे की खबरें सामने आ रही है। 

  • Oct 27, 2026, 12:18 IST

    MLC Election Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र और कर्नाटक के नतीजों पर भी नजर

    उत्तर प्रदेश और बिहार के अलावा महाराष्ट्र तथा कर्नाटक की विधान परिषद सीटों पर भी मतगणना हो रही है। चारों राज्यों की कुल 28 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में राजनीतिक समीकरणों को समझने के लिहाज से अहम माने जा रहे है।

  • Oct 27, 2026, 12:05 IST

    बिहार की 8 विधान परिषद सीटों के रिजल्ट पर सबकी नजरें

    बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए भी मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। इनमें 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी की सीटें शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण की सीटों पर चुनाव हुआ था।

  • Oct 27, 2026, 12:02 IST

    आगरा शिक्षक सीट पर लापरवाही, 6 पर्यवेक्षी अधिकारी निलंबित

    मतगणना के बीच उत्तर प्रदेश की आगरा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की चुनाव प्रक्रिया के दौरान ड्यूटी में लापरवाही और निगरानी में चूक का मामला भी सामने आया है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में सोमवार को 6 पर्यवेक्षी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दिया।

  • Oct 27, 2026, 12:01 IST

    Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर नजर

    Bihar MLC Election Result 2026 LIVE: बिहार में, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर भी सबकी नजरें टिकी हुई है, जहाँ JD(U) नेता नीरज कुमार लगातार चौथी बार जीत हासिल करने की कोशिश में दिखाई दे रहे हैं।

  • Oct 27, 2026, 11:53 IST

    यूपी में 72 जिलों में 2,697 मतदान केंद्र

    उत्तर प्रदेश में के 72 जिलों में 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए थे। हालांकि, कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को इस चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा गया था।

  • Oct 27, 2026, 11:52 IST

    यूपी की 11 सीटों पर 152 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

    उत्तर प्रदेश विधान परिषद की बात करें तो 11 सीटों के लिए मतगणना कराई जा रही है। इन सीटों पर कुल 152 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 5 स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 6 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 14,81,310 मतदाता रजिस्टर थे।

MLC Election Results 2026: बिहार की 4 सीटों के परिणाम घोषित, 4 पर मतगणना जारी। इन सभी सीटों पर 23 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव परिणामों से न केवल उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा, बल्कि संबंधित राज्यों में राजनीतिक दलों के प्रदर्शन की तस्वीर भी साफ होगी। बिहार की बात करें तो तिरहुत स्नातक और शिक्षक के लिए MIT मुजफ्फरपुर के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में काउंटिंग जारी है।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Just Now

Result Updates