RRB NTPC UG Exam 2026: आरआरबी NTPC सीबीटी 1 शिफ्ट टाइम और एग्जाम डेट गाइलाइन

Last Updated: Jun 12, 2026, 19:31 IST

RRB NTPC UG Exam 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी (NTPC) ग्रेजुएट पदों के लिए सीबीटी 1 (CBT 1) परीक्षा के दूसरे चरण (फेज 2) का आयोजन 13 जून से 20 जून, 2026 तक करने का निर्णय लिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी और गाइडलाइन को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।

RRB NTPC UG Exam 2026 Guideline
RRB NTPC UG Exam 2026 Guideline

RRB NTPC UG Exam 2026 Guideline: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) 13 जून से RRB NTPC UG स्तर की CBT 1 परीक्षा का दूसरा चरण आयोजित करेगा। परीक्षा 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19 और 20 जून को प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी के लिए 3 जून को जारी की गई परीक्षा स्लिप डाउनलोड करनी होगी और परीक्षा केंद्र के पते और शिफ्ट के सटीक समय की जानकारी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में आयोजित की जाएगी।  

RRB NTPC UG Exam 2026 Shift Timing: एग्जाम शिफ्ट और टाइमिंग

RRB NTPC परीक्षा का आयोजन आमतौर पर तीन शिफ्टों में किया जाता है। परीक्षा हॉल टिकट में दी गई शिफ्ट टाइमिंग के अनुसार ही होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में रिपोर्टिंग टाइम को ध्यान से देखें। रिपोर्टिंग समय और गेट बंद होने के समय के बाद किसी भी स्थिति में उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना ही बेहतर है।

आरआरबी एनटीपीसी यूजी की सीबीटी 1 परीक्षा 13 से 20 जून तक प्रतिदिन तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। शिफ्टों का समय यहां देखें:

विवरण 

परीक्षा का समय

शिफ्ट 1

सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक

शिफ्ट 2

दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 2:15 बजे तक 

शिफ्ट 3

शाम 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक

परीक्षा गाइडलाइन (महत्वपूर्ण निर्देश)

परीक्षा केंद्र में सुचारू रूप से प्रवेश और परीक्षा देने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करें:

  • एडमिट कार्ड और पहचान पत्र: परीक्षा के दिन अपना एडमिट कार्ड और एक मूल एवं वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड) साथ ले जाना अनिवार्य है।

  • प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन, पेजर, घड़ियां, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर, किताबें या कागज़ के टुकड़े ले जाना सख्त मना है। इन वस्तुओं के साथ पकड़े जाने पर उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

  • परीक्षा के दौरान पेन: सामान्य तौर पर, उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान पेन की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि परीक्षा ऑनलाइन होती है और रफ काम के लिए पेपर वहीं उपलब्ध कराया जाता है।

  • समय का पालन: गेट बंद होने के समय के बाद आने वाले किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी, इसलिए परीक्षा केंद्र के पते का पता एक दिन पहले ही लगा लें।

उम्मीदवार अपनी सिटी स्लिप और अन्य जानकारी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in या संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइटों से डाउनलोड कर सकते हैं। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jun 12, 2026, 19:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News