RBSE 5th, 8th Result 2026: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के 2026 के नतीजों की घोषणा की तारीख की घोषणा कर दी है। आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, RBSE 5वीं और 8वीं रिजल्ट 202624 मार्च, 2026 को जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा दी है, वे अपने नतीजे शाला दर्पण की वेबसाइट-rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर देख सकते हैं। RBSE 5वीं, 8वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, जिला और कैप्चा कोड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
RBSE 5th 8th Result 2026 Date: कब आएगा राजस्थान 5वीं 8वीं का रिजल्ट?
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) इस साल कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजों की घोषणा 2026 में कर रहा है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि RBSE 5th और 8th रिजल्ट 2026, 24 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे। जिन छात्रों ने इस साल 5वीं और 8वीं की परीक्षा दी है, वे रिजल्ट शाला दर्पण की वेबसाइट-rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर, जिला का नाम और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड :- 24 मार्च को जारी होगा 5वीं और 8वीं बोर्ड का परिणाम ll @Rajasthanboard #RajasthanBoard ll #ResultMonth ll #Rbse
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) March 17, 2026
RBSE 5वीं-8वीं पासिंग नियम में नई अपडेट, जानें क्या बदला
इस बार राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए पासिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। पहले जहां सभी छात्रों को अगले कक्षा में ऑटोमैटिक प्रमोशन मिल जाता था, अब यह नियम समाप्त कर दिया गया है। 2026 से यह अनिवार्य हो गया है कि छात्र पास होने के लिए हर विषय में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करें। इसका मतलब है कि अब छात्रों को अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा और कम अंक पाने पर फेल नहीं होने का मौका मिलेगा। हालांकि, जो छात्र निर्धारित अंक नहीं प्राप्त कर पाएंगे, उन्हें 45 दिनों के भीतर पुनः परीक्षा देने का अवसर मिलेगा। इससे वे अपने साल को नहीं खोएंगे और अगली कक्षा में प्रवेश पाने का मौका बरकरार रहेगा। इस नई पॉलिसी का उद्देश्य छात्रों को पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शिक्षा में सुधार सुनिश्चित करना है।
ऐसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2026
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आसानी से RBSE 5वीं, 8वीं का रिजल्ट 2026 देख और डिजिटटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
-
शाला दर्पण वेबसाइट के होमपेज पर “RBSE 5th/8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
-
छात्र अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
अब Submit बटन पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
RBSE 5वीं, 8वीं का रिजल्ट 2026 मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण
-
छात्र का नाम
-
रोल नंबर
-
जन्म तिथि
-
कक्षा (5वीं/8वीं)
-
स्कूल का नाम
-
जिला/जिला कोड
-
विषयवार अंक
-
कुल अंक
-
प्राप्त अंक
-
ग्रेड/डिवीजन
-
परिणाम स्थिति (Pass/Fail)
-
परीक्षा वर्ष
-
बोर्ड का नाम (RBSE)
-
आधिकारिक मुहर और हस्ताक्षर
Comments
All Comments (0)
Join the conversation