HPBOSE LDRT Result 2026 OUT: एचपी एलडीआर टेस्ट का रिजल्ट जारी, 1249 उम्मीदवार सफल

Last Updated: Mar 21, 2026, 16:26 IST

HPBOSE LDRT Result 2026 OUT: एचपी एलडीआर टेस्ट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी जिसने 22 फरवरी को आयोजित एग्जाम टेस्ट में भाग लिया था, वे अब hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,427 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

HPBOSE LDRT Result 2026 OUT at hpbose.org
HPBOSE LDRT Result 2026 OUT at hpbose.org

HPBOSE LDRT Result 2026 OUT: हिमाचल प्रदेश स्कूल एजुकेशन बोर्ड (HPBOSE) ने 21 मार्च 2026 को लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट (LDRT) 2025-26 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना एचपी एलडीआर टेस्ट 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

यह परीक्षा 22 फरवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,427 पदों को भरा जाएगा, जिनमें TGT (Arts, Non-Medical, Medical, Sanskrit, Hindi), JBT और Drawing Master के पद शामिल हैं। यह भर्ती खास तौर पर SMC नीति के तहत कार्यरत इन-सर्विस शिक्षकों के लिए आयोजित की गई थी।

रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया गया है, जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। इसमें Drawing Master, Trained Graduate Teacher (TGT) और Junior Basic Trained Teacher (JBT) पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची शामिल है। खास बात यह है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए किसी लॉगिन क्रेडेंशियल की जरूरत नहीं है।

बोर्ड के अनुसार, इस भर्ती के लिए कुल 1,437 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1,433 उम्मीदवार स्क्रीनिंग टेस्ट में शामिल हुए, जबकि 4 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। यह भर्ती प्रक्रिया स्कूल शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के अनुरोध पर शुरू की गई थी।

HP LDR Test Result 2026 PDF Link

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पदवार मेरिट के आधार पर तैयार की गई सूची संबंधित नियुक्ति प्राधिकरण को भेजी जाएगी। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और भर्ती एवं पदोन्नति (R&P) नियमों के अनुसार योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

इस बार एलडीआरटी 2026 में कुल 1249 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। हालांकि, बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम पूरी तरह से अभ्यर्थियों की पात्रता और मूल दस्तावेजों के सत्यापन पर निर्भर करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट PDF चेक कर सकते हैं और आगे की प्रक्रिया के लिए अपडेट लेते रहें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने परिणाम का PDF लिंक नीचे दिया है।

HP LDRT Result 2026 PDF Link

यहां क्लिक करें

HP LDRT Result 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से एचपी एलडीआर टेस्ट रिजल्ट 2026 देख और पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले hpbose.org पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर Notifications पर क्लिक करें।

  • फिर Notification Regarding Result Declaration of Limited Direct Recruitment 2026 for the Recruitment of TGT (Arts,Med,Non-Med,Sskt,Hindi),JBT,Drawing Master amongst in-service SMC Teachers लिंक पर क्लिक करें।

  • रिजल्ट का पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 21, 2026, 16:26 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News