Rajasthan PTET Seat Allotment 2026 OUT: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा ने 21 जुलाई 2026 को राजस्थान PTET प्रथम राउंड कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 14 जून 2026 को आयोजित PTET परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद काउंसलिंग में भाग लिया था और कॉलेज चॉइस फिलिंग पूरी की थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाकर अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
यह अलॉटमेंट लिस्ट 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड BA, B.Ed/B.Sc, B.Ed पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए जारी की जाएगी। जिन उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटित हुआ है, वे अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं और निर्धारित तिथि के भीतर प्रवेश शुल्क जमा करने के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट कर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें। समय सीमा के भीतर रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।
राजस्थान PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 हाइलाइट्स
PTET काउंसलिंग 2026 के पहले चरण की कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करके अपना आवंटित कॉलेज, अलॉटमेंट लेटर और प्रवेश से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी देख सकते हैं। राजस्थान PTET कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी नीचे दी गई तालिका में उपलब्ध है।
|
आयोजन संस्था |
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा |
|
परीक्षा का नाम |
प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2026 |
|
कोर्स |
2 वर्षीय बी.एड. |
|
शैक्षणिक सत्र |
2026-27 |
|
1st कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट |
21 जुलाई 2026 |
|
कॉलेज रिपोर्टिंग तिथि |
21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
Rajasthan PTET Seat Allotment 2026 Direct Link-Active
वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा द्वारा राजस्थान PTET राउंड 1 कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट 2026 का लिंक एक्टिव हो गया है। काउंसलिंग में शामिल अभ्यर्थी अब 2 वर्षीय B.Ed और 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड B.A. B.Ed./B.Sc. B.Ed. पाठ्यक्रमों के लिए अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर रोल नंबर, काउंसलिंग आईडी और जन्म तिथि दर्ज करके अपना कॉलेज अलॉटमेंट स्टेटस और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए इस लेख में डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध कराया गया है।
यहां क्लिक करें- Rajasthan PTET College Allotment List 2026 Link (Active)
राजस्थान PTET राउंड 1 सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2026.in पर जाएं।
-
होम पेज पर PTET 2026 Round 1 Seat Allotment Result लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना लॉगिन विवरण (रोल नंबर/एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि) दर्ज करें।
-
Submit पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट दिखाई देगा।
-
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
पहले राउंड में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर एडमिशन फीस जमा करनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। यदि उम्मीदवार तय समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करते हैं, तो उनकी सीट अगले राउंड के लिए उपलब्ध कराई जा सकती है।
