Rajasthan Government Job Calendar 2026: युवा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान सरकारी नौकरी भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी किया। इस कैलेंडर में 1 लाख से अधिक पदों पर होने वाली भर्तियों की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में 15 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। कैलेंडर में कुल 44 भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इसमें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों की परीक्षा जून–जुलाई में, RAS के 500 पदों की प्रारंभिक परीक्षा मई में और VDO के 3430 पदों की परीक्षा दिसंबर में प्रस्तावित है।
कैलेंडर के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2026 तक अलग-अलग महीनों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। शिक्षा विभाग में 10,000 पद, स्कूल व्याख्याता के 3725 पद, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 2214 पद और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 322 पदों पर भर्ती होगी, जिनकी परीक्षा अगस्त में संभावित है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) लगभग 35,000 पदों पर 22 भर्तियां कराएगा। यह कैलेंडर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काफी उपयोगी है, जिससे वे अपनी तैयारी और समय-प्रबंधन बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के भरपूर अवसर उपलब्ध करवा रही है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री जी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर का विमोचन किया। इस कैलेंडर में वर्ष 2026… pic.twitter.com/laiORh0ice
— CMO Rajasthan (@RajCMO) January 12, 2026
Rajasthan Bharti Pariksha Calendar 2026: राजस्थान भर्ती परीक्षा कैलेंडर
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में इस साल होने वाली कुल 44 भर्तियों से जुड़ी सभी जानकारी देख सकते हैं।
| क्र. सं | परीक्षा का नाम | पदों की संख्या | परीक्षा माह |
| 1 | प्राध्यापक भर्ती-2025 | 09 | जनवरी |
| 2 | राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) सीधी भर्ती परीक्षा 2025 | 5449 | जनवरी |
| 3 | राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (विज्ञान गणित) सीधी भर्ती परीक्षा-2026 | 1043 | जनवरी |
| 4 | राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल III) ( सामाजिक अध्य्यन) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 | 296 | जनवरी |
| 5 | राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-IIII) (अंग्रेजी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 | 221 | जनवरी |
| 6 | राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-IIII) (हिन्दी) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 | 174 | जनवरी |
| 7 | राजस्थान प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-I) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 | 187 | जनवरी |
| 8 | राजस्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल-II) (संस्कृत) सीधी भर्ती परीक्षा-2025 | 389 | जनवरी |
| 9 | शिक्षा विभाग (विभिन्न पद) | 10000 | जनवरी-मार्च |
| 10 | सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती-2025 | 09 | फरवरी |
| 11 | कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती-2025 | 13 | फरवरी |
| 12 | आयुष मिशन के विभिन्न पद | 1548 | फरवरी |
| 13 | सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती-2024 (मुख्य परीक्षा) | 1014 | मार्च |
| 14 | उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा-2025 | 1015 | अप्रैल |
| 15 | कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा | 1100 | अप्रैल |
| 16 | पशु चिकित्सा अधिकारी भर्ती-2025 | 1100 | अप्रैल |
| 17 | सहायक कृषि अभियंता भर्ती-2025 | 281 | अप्रैल |
| 18 | प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल) | 136 | मई |
| 19 | प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान) | 668 | मई |
| 20 | व्याख्याता, व्याखाता कृषि एंव कोच संयुक्त भर्ती-2025 (माध्यमिक शिक्षा) | 3725 | मई-जून |
| 21 | राजस्थान राज्य एंव अधीनस्थ सेवाएं (संयुक्त) परीक्षा | 500 | मई |
| 22 | महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा | 72 | जून |
| 23 | वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा | 259 | जून |
| 24 | कॉन्स्टेबल परीक्षा | 4000 | जून-जुलाई |
| 25 | लिपिक ग्रेड-II/कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा | 10644 | जुलाई |
| 26 | कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2025 (माध्यमिक शिक्षा) | 6500 | जुलाई |
| 27 | कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती-2025 | 12 | जुलाई |
| 28 | जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (विभिन्न पद) | 3000 | जुलाई-अगस्त |
| 29 | वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा | 322 | अगस्त |
| 30 | बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा | 2214 | अगस्त |
| 31 | सांख्यिकी अधिकारी भर्ती-2025 | 113 | अगस्त |
| 32 | शारीरिक शिक्षा अध्यापक सीधी भर्ती परीक्षा | 1079 | सितंबर |
| 33 | निरीक्षक कारखाना एंव बायलर्स भर्ती-2025 | 12 | सितंबर |
| 34 | निरीक्षक कारखाना (रसायन) भर्ती-2025 | 01 | सितंबर |
| 35 | सहायक निदेशक एंव वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती-2025 | 09 | अक्टूबर |
| 36 | सफाई कर्मचारी भर्ती | 24793 | अक्टूबर |
| 37 | विविध पद | 6000 | अक्टूबर-दिसंबर |
| 38 | ऊर्जा विभाग (विभिन्न पद) | 2000 | अक्टूबर |
| 39 | संरक्षण अधिकारी भर्ती-2025 | 12 | नवंबर |
| 40 | कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती | 774 | नवंबर |
| 41 | संविदा टीचिंग एसोसिएट सीधी भर्ती परीक्षा | 3500 | दिसंबर |
| 42 | ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा | 3430 | दिसंबर |
| 43 | चिकित्सा अधिकारी भर्ती | 600 | दिसंबर |
| 44 | नर्सिंग एंव पैरा मेडिकल भर्ती | 2000 | दिसंबर |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation