राजस्थान 4th ग्रेड क्वेश्चन पेपर 2025: डाउनलोड करें सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र PDF

Sep 24, 2025, 10:55 IST

Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती परीक्षा 2025 के सभी शिफ्टों के पूरा होने के बाद, आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर प्रश्न पत्र जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने शिफ्ट के प्रश्न पत्र साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को परीक्षा में पूछे गए सवालों की समीक्षा और मूल्यांकन करने में मदद करेगा। नीचे लेख में सभी शिफ्टों के राजस्थान ग्रुप डी 2025 प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड लिंक दी गई है, जिससे परीक्षार्थी आसानी से अपना आवश्यक प्रश्न पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025 PDF Download
Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025 PDF Download

Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025: राजस्थान 4th ग्रेड प्रश्न पत्र 2025 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित सभी शिफ्टों के प्रश्न पत्र अपनी वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिए हैं। अब अभ्यर्थी अपनी संबंधित शिफ्ट के प्रश्न पत्र पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में लगभग 21.17 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे और 85.9% उपस्थिति रही। परीक्षा छह शिफ्टों में तीन दिन तक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक दिन दो सत्र मंगलवार सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक थे।

प्रश्न पत्र में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं, जिनमें सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान (भूगोल, इतिहास, संविधान, विज्ञान, समसामयिक विषय), सामान्य गणित और बेसिक कंप्यूटर के प्रश्न शामिल हैं। परीक्षा का समग्र स्तर आसान से मध्यम था। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक कटौती का प्रावधान है।

राजस्थान 4th ग्रेड क्वेश्चन पेपर 2025

राजस्थान 4th ग्रेड क्वेश्चन पेपर 2025 की PDF जारी होने के बाद, परीक्षार्थी अपनी तैयारी की समीक्षा कर सकते हैं और आगामी परिणामों के लिए बेहतर तैयारी कर सकते हैं। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होंगे और इसकी अवधि 2 घंटे है। प्रश्न पत्र में राजस्थान से संबंधित सामान्य ज्ञान को अधिक महत्व दिया गया है, जिसमें भूगोल, इतिहास, संवैधानिक जानकारी, विज्ञान और समसामयिक मुद्दे शामिल हैं। इसके अलावा, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य गणित और बेसिक कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते हैं।

परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी शिफ्टों के राजस्थान 4th ग्रेड प्रश्न पत्र RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराए गए हैं। अभ्यर्थी इन्हें वेबसाइट से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan 4th Grade Answer Key 2025

Screenshot 2025-09-21 195224

Also Read in English: Rajasthan 4th Grade Cut Off 2025 Expected 

Rajasthan Grade 4 Question Paper 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्न पत्र हाइलाइट्स

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के बाद परीक्षा के सवालों का गहराई से विश्लेषण करें और अपनी तैयारी तथा ग्रेस मार्क्स का अनुमान लगाएं। आगामी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक है कि वे राजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा के सभी प्रश्न पत्रों को ध्यानपूर्वक समझें और नियमित अभ्यास करें। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा प्रश्न पत्र से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी तालिका में देखें।

भर्ती संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम

चतुर्थ श्रेणी

रिक्तियों की संख्या

53,749

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025

19, 20 और 21 सितम्बर 2025

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

4th Grade Question Paper 2025 PDF Download Link

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी प्रश्न पत्र 2025 सभी शिफ्टों की परीक्षा पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने भी नीचे प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड करने का सीधा लिंक दिया है। आप अपनी शिफ्ट और परीक्षा तिथि के अनुसार प्रश्न पत्र पीडीएफ प्रारूप में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

 4th Grade Question Paper 2025 PDF (19.09.2025- Morning Shift)

यहां क्लिक करें

 4th Grade Question Paper 2025 PDF (19.09.2025_ Evening Shift)

 यहां क्लिक करें

Fourth Class Question Paper 2025 PDF (20.09.2025_Morning Shift)

 यहां क्लिक करें

Fourth Class Question Paper 2025 PDF (20.09.2025_Evenning Shift)

 यहां क्लिक करें

Fourth Class Question Paper 2025 PDF(21.09.2025_Morning Shift)

 यहां क्लिक करें

Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025 PDF (21.09.2025_Evenning Shift)

 यहां क्लिक करें

Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025 Official Notice PDF

 यहां क्लिक करें

4th Class Question Paper 2025: विषयवार राजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा पेपर पैटर्न

आरएसएसबी के अनुसार, राजस्थान चतुर्थ श्रेणी परीक्षा 2025 में 120 प्रश्न होंगे जिन्हें 2 घंटे में हल करना होगा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान (70 प्रश्न, राजस्थान केंद्रित), सामान्य हिंदी, अंग्रेजी और गणित शामिल हैं। सामान्य ज्ञान में राजस्थान का भूगोल, इतिहास, संविधान, विज्ञान और समसामयिक मामले आते हैं।

क्र.सं.विषयप्रश्नों की संख्यासमय अवधि
1 सामान्य हिन्दी 20 2 घंटे
2 सामान्य अंग्रेजी 15 2 घंटे
3 सामान्य ज्ञान 70 2 घंटे
  – राजस्थान का भूगोल 20  
  – इतिहास, कला और संस्कृति (राजस्थान) 20  
  – भारतीय संविधान और प्रशासनिक प्रणाली (राजस्थान) 10  
  – सामान्य विज्ञान 5  
  – समसामयिक मामले 10  
  – बेसिक कंप्यूटर 5  
4 सामान्य गणित 15 2 घंटे
  कुल 120 2 घंटे

Check in English: 

Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025 पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?

परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके राजस्थान ग्रेड 4 पेपर 2025 की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर Candidate Corner सेक्शन में नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और "Question Paper" सेक्शन में जाएं।

  • यहां राजस्थान 4th Grade 2025 प्रश्न पत्र लिंक ढूँढें।

  • अपनी संबंधित शिफ्ट का प्रश्न पत्र PDF में डाउनलोड करें।

Rajasthan 4th Grade Question Paper 2025: चयन प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा:

  1. लिखित परीक्षा – सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी।

  2. दस्तावेज़ सत्यापन – लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अगले चरण यानी दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

परीक्षा के अंकों के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाएगी। मेरिट में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के बाद अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News