वाराणसी के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ गयी है। वाराणसी को एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिल गयी है। इसके साथ ही वाराणसी से शुरू होने वाली और गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर सात हो गयी है। वर्तमान में पूरे देश में कुल 150 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। नई ट्रेन से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि धार्मिक, शैक्षिक और व्यापारिक कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।
यूपी के इस जिले को मिली नई रेल लाइन, जंक्शन और प्रमुख स्टेशनों की लिस्ट यहां देखें
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
नई वंदे भारत ट्रेन को ट्रेन नंबर 22490/22489 मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन मेरठ सिटी-वाराणसी-मेरठ सिटी के बीच चलेगी। इसका संचालन 27 अगस्त 2025 से शुरू हो गयी है।
रूट, स्टॉपेज और ट्रेवल टाइम
यह ट्रेन 783 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और कुल 11 घंटे 50 मिनट में अपने गंतव्य तक पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में यह ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से होकर गुजरेगी।
ट्रेन स्टॉपेज और टाइमिंग्स
मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर पांच प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के साथ होगा। ये स्टेशन हैं: हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ एनआर और अयोध्या धाम जंक्शन।
-
22490 मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 06:35 बजे मेरठ सिटी से रवाना होगी और शाम 06:25 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी।
-
22489 वाराणसी-मेरठ वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 09:10 बजे वाराणसी जंक्शन से चलेगी और रात 09:05 बजे मेरठ सिटी पहुंचेगी।
किराया और सुविधाएं
ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे, जिनमें एसी चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार शामिल हैं।
-
एसी चेयर कार किराया: ₹1,915 (कैटरिंग चार्ज सहित)
-
एग्जीक्यूटिव चेयर कार किराया: ₹3,525 (कैटरिंग चार्ज सहित)
यात्रा मार्ग (मेरठ से) | AC चेयर कार किराया (₹) | एक्जीक्यूटिव क्लास किराया (₹) |
वाराणसी | 1915 | 3525 |
अयोध्या | 1605 | 2900 |
लखनऊ | 1365 | 2425 |
मेरठ-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस से मेरठ, अयोध्या, लखनऊ और वाराणसी जैसे धार्मिक और ऐतिहासिक शहरों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन छात्रों के लिए शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच आसान बनाएगी और साथ ही क्षेत्रीय व्यापार को भी नई गति देगी।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation