Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने आखिरकार राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है तो अब आप अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी। इस भर्ती के जरिए राजस्थान में 53,749 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर अपना हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025 Link
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राजस्थान ग्रुप D (4th Grade) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड लिंक जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अब नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RSMSSB 4th Grade Admit Card 2025 Link- Active | यहां क्लिक करें |
4th Class Admit Cardराजस्थान ग्रेड 4 परीक्षा का समय और शिफ्ट क्या है?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ग्रेड 4 परीक्षा 2025 का आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर को अलग-अलग शिफ्टों में होगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे अपनी शिफ्ट का समय ध्यान से देखें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुँचें।
तारीख | दिन | शिफ्ट | समय |
---|---|---|---|
19.09.2025 | शुक्रवार | शिफ्ट I (सुबह) | 10:00 बजे से 12:00 बजे तक |
शिफ्ट II (शाम) | 03:00 बजे से 05:00 बजे तक | ||
20.09.2025 | शनिवार | शिफ्ट III (सुबह) | 10:00 बजे से 12:00 बजे तक |
शिफ्ट IV (शाम) | 03:00 बजे से 05:00 बजे तक | ||
21.09.2025 | रविवार | शिफ्ट V (सुबह) | 10:00 बजे से 12:00 बजे तक |
शिफ्ट VI (शाम) | 03:00 बजे से 05:00 बजे तक |
Rajasthan 4th Grade Admit Card 2025: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स को देखकर राजस्थान 4th ग्रेड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
वहां Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
-
"चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा 2025" का लिंक चुनें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि डालें।
-
लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
4th Class Admit Card में क्या मिलेगा?
आपके एडमिट कार्ड में ये जानकारियां होंगी:
-
परीक्षा की तारीख और शिफ्ट
-
समय और परीक्षा केंद्र का नाम
-
जरूरी निर्देश, जिनका पालन करना है
ध्यान रखने वाली बातें
-
एडमिट कार्ड पर छपी जानकारी (नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र आदि) ध्यान से चेक करें।
-
कोई गलती हो तो तुरंत RSMSSB हेल्पडेस्क (0141-2722520) या ईमेल (itcell.rsmssb@rajasthan.gov.in) से संपर्क करें।
-
परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड और पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation