Punjab High Court Clerk Vacancy 2026: पंजाब कोर्ट क्लर्क के 1270 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें

Last Updated: Oct 3, 2026, 18:55 IST

Punjab High Court Clerk Vacancy 2026: पंजाब हाई कोर्ट में 1270 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर, 2026 से शुरू किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन सहित अन्य डिटेल्स आगे लेख में जाने। 

Punjab High Court Clerk Vacancy 2026: पंजाब कोर्ट क्लर्क के 1270 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें
Punjab High Court Clerk Vacancy 2026: पंजाब कोर्ट क्लर्क के 1270 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें

Punjab High Court Clerk Vacancy 2026: पंजाब में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर। सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट ऑफ स्टाफ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स ऑफ पंजाब में क्लर्क के 1270 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 37C/SSSC/PB/2026 के तहत की जाएगी। आधिकारिक नोटिस 3 अक्टूबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट sssc.gov.in पर जारी किया गया है।

Punjab Court Clerk Vacancy 2026: हाइलाइट्स

उम्मीदवार हाइ कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 से जुड़ी अन्य हाइलाइट्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

विवरण

जानकारी

भर्ती संस्था

SSSC, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट

पद का नाम

क्लर्क (Clerk)

कुल पद

1270

विज्ञापन संख्या

37C/SSSC/PB/2026

नोटिफिकेशन जारी

3 अक्टूबर 2026

आवेदन शुरू

7 अक्टूबर 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

4 नवंबर 2026

आवेदन माध्यम

ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया

CBT, CPT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन/इंटरैक्शन एवं मेरिट

आधिकारिक वेबसाइट

sssc.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन/बैचलर डिग्री पास होना आवश्यक है। इसके अलावा भर्ती के नियमों के अनुसार कंप्यूटर से संबंधित योग्यता और अन्य निर्धारित शर्तें पूरी करना जरूरी होगा। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन में अपनी पात्रता अवश्य जांचें।

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

भर्ती विवरण के अनुसार उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 37 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क पंजाब के SC/BC/OBC/ESM/EWS वर्ग के लिए 710 रुपये, पंजाब के PwBD उम्मीदवारों के लिए 875 रुपये। जबकि General/UR और अन्य श्रेणियों के लिए 1,200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया

क्लर्क पद के लिए उम्मीदवारों का चयन Computer Based Test (CBT) इसके बाद Computer Proficiency Test (CPT) और दस्तावेजों की जांच/इंटरैक्शन के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में General Knowledge और English Composition से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले SSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाएं। 

  2. भर्ती सेक्शन में Advertisement No.37C/SSSC/PB/2026 ओपन करें।

  3. ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करके अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरें। 

  4. जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करें। 

  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

नोटिफिकेशन पीडीएफ 

उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 का इंतजार न करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। भर्ती से जुड़ी परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य अपडेट SSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 3, 2026, 18:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News