PNB LBO Paper Analysis 2026: पीएनबी एलबीओ परीक्षा विश्लेषण, जानें डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

Last Updated: Sep 6, 2026, 15:27 IST

PNB LBO Exam Analysis 2026: पीएनबी द्वारा आज 06 सितंबर 2026 को एलबीओ की परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में सब्जेक्ट-वाइज एग्जाम के गुड अटैंप्ट्स और डिफिकल्टी लेवल के बारे में जान सकते हैं।

PNB LBO Exam Analysis 2026
PNB LBO Exam Analysis 2026

PNB LBO Paper Analysis 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा आज यानी 06 सितंबर 2026 को लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) जेएमजीएस-I स्केल की परीक्षा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा कई शिफ्ट में CBT मोड में आयोजित की गई थी। पीएनबी एलबीओ के एग्जाम में रीज़निंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डाटा एनालिस्ट, इंग्लिश भाषा, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल/बैंकिंग जागरूकता से जुड़े प्रश्न आए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से पीएनबी जूनियर ग्रेड स्केल-I (जेएमजीएस-I) के कुल 545 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

अब इस लेख के जरिए जागरण जोश 06 सितंबर अगस्त 2026 को हुई पीएनबी एलबीओ परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी।  

PNB LBO Exam Pattern 2026

पीएनबी एलबीओ परीक्षा पैटर्न में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल है और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। परीक्षा में रीज़निंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डाटा एनालिस्ट, इंग्लिश भाषा, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल/बैंकिंग जागरूकता जैसे विषय से प्रश्न आए थे। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है। 

भाग 

विषय

प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक 

अवधि 

1

रीज़निंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड

25

25

35 मिनट

2

डाटा एनालिस्ट

25

25

35 मिनट

3

इंग्लिश भाषा

25

25

25 मिनट

4

क्वांटेटिव एप्टीट्यूड

25

25

35 मिनट

5

जनरल/बैंकिंग जागरूकता

50

50

50 मिनट

 

कुल 

150

150

180 मिनट

PNB LBO Exam Analysis 2026

पीएनबी एलबीओ परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सब्जेक्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है।  यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। 

  • पीएनबी एलबीओ परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।  

  • उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम था। 

  • पीएनबी एलबीओ परीक्षा 2026 में रीज़निंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डाटा एनालिस्ट, इंग्लिश भाषा, क्वांटेटिव एप्टीट्यूड और जनरल/बैंकिंग जागरूकता आदि विषय से प्रश्न पूछे गए थे। 

PNB LBO Exam Analysis 2026 - डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

पीएनबी एलबीओ परीक्षा 2026 सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  

विषय  

प्रश्नों की संख्या 

डिफिकल्टी लेवल

गुड अटैंप्ट्स की संख्या 

रीज़निंग व कंप्यूटर एप्टीट्यूड

25

  मध्यम 

15-17

डाटा एनालिस्ट

25

मध्यम से कठिन

12-14

इंग्लिश भाषा

25

आसान से मध्यम 

19-22

क्वांटेटिव एप्टीट्यूड

25

मध्यम 

15-17

जनरल/बैंकिंग जागरूकता

50

मध्यम से कठिन

30-35

ओवरऑल

150

मध्यम 

105-110

PNB LBO Expected Cut off 2026

पीएनबी एलबीओ की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब कट-ऑफ लिस्ट का बेसब्री का इंतजार कर रहे हैं। कट-ऑफ लिस्ट सलेक्शन के अगले प्रोसेस अर्हता प्राप्त करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंकों को दर्शाती है। अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट प्रश्न पत्र के डिफिकल्टी लेवल, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या और ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवारों को याद रखना चाहिए कि अनुमानित कट-ऑफ लिस्ट को फाइनल सलेक्शन नहीं माना जाना चाहिए। आप नीचे टेबल में पीएनबी एलबीओ कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट देख सकते हैं। यह अनुमानिट कट-ऑफ लिस्ट पिछले कई सालों के ट्रेंड्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।   

कैटेगरी 

अनुमानित कट-ऑफ मार्क्स (150 में से)

जनरल

105-110

ईडब्ल्यूएस

95-100

ओबीसी 

97-102

एससी 

85-90

एसटी 

80-85

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Sep 6, 2026, 15:27 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News