PMO Career: प्रधानमंत्री कार्यालय में कैसे मिलती है नौकरी, पॉलिसी रिसर्च से लेकर डेटा एनालिटिक्स तक मौके

Last Updated: Nov 19, 2026, 11:51 IST

PMO Recruitment Guide: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में करियर बनाने के लिए केवल सिविल सेवा ही एकमात्र रास्ता नहीं होता है, बल्कि पॉलिसी रिसर्च, इकोनॉमिक्स और डेटा एनालिटिक्स जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञों के लिए भी यहां सुनहरे मौके शामिल होते हैं। यहां से जानें PMO में एंट्री के प्रमुख रास्ते, जरूरी शैक्षणिक योग्यता और सेलेक्शन प्रक्रिया क्या है।   

How to Work in PMO India
How to Work in PMO India

How to Work in PMO India: देश की नीतियों और प्रशासनिक फैसलों के सेंटर यानी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में काम करना लाखों छात्रों के लिए एक सपने की तरह होता है। छात्र PMO के बारे में जानने से पहले इसी फुल फॉर्म के बारे में जानें। जी हां, PMO की फुल फॉर्म Prime Minister's Office होती है।   

अक्सर छात्रों को लगता है, तो प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में में केवल IAS, IPS या वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ही काम करते है। परंतु, ऐसा कुछ भी नहीं होता है आजकल के बदलते टाइम के साथ PMO में पॉलिसी रिसर्च, इकोनॉमिक्स, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल गवर्नेंस और कम्युनिकेशन जैसी कैटेगरी के समार्ट और सिनियर लोग भी काम करते है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) क्या है और वहां कैसे कैसे काम किया जाता है? 

प्रधानमंत्री कार्यालय भारत सरकार का एक इंपॉर्टेंट प्रशासनिक और नीतिगत समन्वय सेंटर है, जो प्रधानमंत्री को उनके संवैधानिक और प्रशासनिक दायित्वों के निर्णय लेने में सहायता प्रदान करता है।

  • नीतिगत समन्वय और निगरानी: अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की योजनाओं व नीतियों के बीच तालमेल को बिठाना और उनकी प्रगति के लिए निर्णय लेना है। 
  • आर्थिक व सामाजिक योजनाएं: देश की आर्थिक नीतियों, बुनियादी ढांचे और प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी बात-चीत और आए गए फीडबैक पर बातचीत की जाती है। 
  • जनशिकायत और संवाद: नागरिकों से प्राप्त सुझावों व शिकायतों की निगरानी और संबंधित विभागों तक उन्हें पहुंचाने की व्यवस्था देखना।
  • संरचनात्मक ढांचा: उपलब्ध ऑफिशियल डिटेल के अनुसार, PMO में स्वीकृत पोस्ट का ढांचा राजपत्रित (Gazetted) और अराजपत्रित (Non-Gazetted) कैटेगरी में विभाजित होता है जैसे 122 राजपत्रित और 281 अराजपत्रित पोस्ट स्वीकृत होने का उल्लेख अलग रिपोर्टों में मिलता है, हालांकि सभी पोस्ट एक साथ खुली भर्ती के लिए नहीं आते और वैकेंसी के अनुसार नियुक्तियां की जाती हैं।

PMO में एंट्री के प्रमुख रास्ते: सिविल सेवा से लेकर डोमेन एक्सपर्ट तक

प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने के मौके को मुख्य रूप से दो व्यापक कैटेगरी में समझा जा सकता है:

एंट्री का मोड 

किसके लिए उपयुक्त

मुख्य विशेषताएं क्या है? 

सिविल सेवा व प्रतिनियुक्ति 

UPSC CSE या अन्य केंद्रीय सेवाओं के अधिकारी व अनुभवी सरकारी कर्मचारी

प्रशासनिक, सचिवालय और नीतिगत समन्वय के कई पदों पर चयनित अधिकारियों या अन्य मंत्रालयों के कर्मचारियों की तैनाती/प्रतिनियुक्ति के माध्यम से नियुक्ति होती है।

विशेषज्ञ / कॉन्ट्रैक्चुअल व प्रोफेशनल रोल

पोस्ट-ग्रेजुएट, रिसर्चर, डेटा एनालिस्ट और विषय विशेषज्ञ

आवश्यकतानुसार यंग प्रोफेशनल (Young Professional), कंसल्टेंट (Consultant) या डोमेन विशेषज्ञों के रूप में विषयगत अनुभव के आधार पर अवसर सामने आते हैं।

PMO की वैकेंसी को कहां देखें और कैसे होगा सिलेक्शन?

PMO में निकलने वाली भर्तियों की जानकारी के लिए सभी छात्र और लोगों को दिए गए टाइण पीरियड पर ही UPSC, PMO, नीति आयोग और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहना होगा। 

पॉलिसी रिसर्च से डेटा एनालिटिक्स तक: छात्रों के लिए उभरते करीयर के क्षेत्र आज के टाइम में सार्वजनिक नीति और प्रशासनिक समीक्षा केवल पारंपरिक फाइलों तक सीमित नहीं रही है। जमीनी आंकड़ों, आर्थिक रुझानों और डिजिटल इनपुट्स के आधार पर नीतियों का मूल्यांकन तेजी से बढ़ा है। छात्रों के लिए प्रमुख क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

1. पॉलिसी रिसर्च और पब्लिक पॉलिसी (Policy Research & Governance)

  • क्या काम होता है: सरकारी योजनाओं के प्रभाव का अध्ययन, सेक्टर-वाइज ब्रीफ तैयार करना, तुलनात्मक नीति विश्लेषण और अलग-अलग मंत्रालयों के अपडेट्स का संकलन होता है।
  • संबंधित सब्जेक्ट: पब्लिक पॉलिसी, पॉलिटिकल साइंस, इंटरनेशनल रिलेशंस, डेवलपमेंट स्टडीज और लॉ आदि सब्जेक्ट इंपॉर्टेंट है। 

2. डेटा एनालिटिक्स और इकोनॉमिक्स

  • क्या काम होता है: बड़े डेटासेट का विश्लेषण, योजनाओं के प्रदर्शन मेट्रिक्स को समझना, आर्थिक संकेतकों पर रिपोर्ट तैयार करना और विजुअलाइजेशन के जरिए जटिल आंकड़ों को आसान रूप में प्रस्तुत करना।
  • संबंधित सब्जेक्ट: इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स, डेटा साइंस, मैथमेटिक्स या क्वांटिटेटिव फाइनेंस आदि सब्जेक्ट जरूरी। 

3. टेक्नोलॉजी, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कम्युनिकेशन

  • क्या काम होता है: ई-गवर्नेंस पहल, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कार्यप्रणाली, पब्लिक कम्युनिकेशन और कंटेंट/रिसर्च डॉक्यूमेंटेशन से जुड़े कार्य होते हैं। 
  • संबंधित सब्जेक्ट: कंप्यूटर साइंस/IT, इंजीनियरिंग, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन या मैनेजमेंट आदि सब्जेक्ट इंपॉर्टेंट है।

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और सेलेक्शन प्रोसेस की सामान्य रूपरेखा

PMO में अलग-अलग प्रकृति के पोस्ट और माध्यमों से अपॉइटमेंट होती हैं, इसलिए एलिजिबिलिटी मानदंड भी पोस्ट के अनुसार बदलते रहते हैं:

  • शैक्षणिक योग्यता: प्रशासनिक/सहायक लेवल के कई मार्गों के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन जरूरी होती है। वहीं विशेषज्ञ या यंग प्रोफेशनल लेवल के मौको  में संबंधित सब्जेक्ट जैसे इकोनॉमिक्स, पब्लिक पॉलिसी, लॉ, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट आदि में पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) या प्रोफेशनल डिग्री और प्रासंगिक कार्य अनुभव की अपेक्षा रखी जा सकती है।
  • आयु सीमा: यह पोस्ट, कैटेगरी और भर्ती/प्रतिनियुक्ति के नियमों पर निर्भर करती है। उदाहरण के तौर पर कुछ प्रोफेशनल या यंग प्रोफेशनल पोस्ट के लिए अधिकतम आयु सीमा जैसे 32 साल या पोस्ट- विशेष के अनुसार निर्धारित टाइम में तय हो सकती है, जबकि सरकारी नियमों के अंदर आरक्षित वर्गों को नियम के अनुसार छूट मिल सकती है।
  • सेलेक्शन प्रोसेस: सिविल सेवा के माध्यम से आने वाले छात्र के लिए UPSC की निर्धारित एग्जाम व साक्षात्कार प्रक्रिया लागू होती है। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 19, 2026, 11:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News