PM Modi Fast Track Courts for Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान, जानें छात्रों के लिए क्या बदलेगा
NEET Paper Leak Issue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET पेपर लीक मामले को देखते हुए सोशल मीडिया पर ‘देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य NEET पेपर लीक मामले हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द और कठोर सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।’ कहा। यह कदम का उद्देश्य छात्रों के भविष्य की रक्षा करते हुए त्वरित सुनवाई और कड़ी सजा सुनिश्चित करना है।
Paper Leak Anti-Leak Law: देश के लाखों छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एग्जाम पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट Fast Track Courts बनाने का ऐलान किया गया है।
NEET एग्जाम में पेपर लीक और धांधली के आरोपों के बीच आई यह घोषणा सरकार का अब तक का सबसे सख्त कदम मानी जा रही है। हालांकि, संसद के मानसून सत्र में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष का विरोध और ज्यादा तीखा हो गया है।
PM Modi's Big Announcement for Students: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'X' पर ऑफिशियल ट्वीट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि “युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” साथ ही, उन्होंने कहा कि “सरकार ने संबंधित अधिकारियों और पदाधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है”
Nothing is more important than the welfare and future of our youth!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
We have decided to set up fast-track courts to ensure swift and stringent punishment for those involved in paper leaks. Have directed the concerned authorities and officials to take all necessary steps in this…
MHT CET / NEET और प्रतियोगी एग्जाम के लिए कड़े नियम और कदम
छात्र देश में चल रहे इस विवाद को अच्छे से समझने और इसकी डिटेल्स के बारे में जानना चाहते है, तो नीचे दी गई टेबल को देखें।
| सब्जेक्ट | मुख्य डिटेल्स व अपडेट |
| नई व्यवस्था | पेपर लीक केस की सुनवाई के लिए समर्पित फास्ट-ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया। |
| कानूनी ढांचा - Legal Framework | 'पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट' के अंदर 10 साल तक की जेल और ₹1 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जाएगा। |
| मुख्य लक्ष्य | मुकदमों की समयबद्ध सुनवाई करना और छात्रों का भरोसा बहाल करना। |
| अपोजिट लोगों की मुख्य मांग | शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और संसद में अच्छे से चर्चा करने का मौका |
| छात्रों की मांग | शिकायतों का ऑनलाइन समाधान और पारदर्शी ओएमआर/रिजल्ट व्यवस्था। |
फास्ट ट्रैक कोर्ट का छात्रों को कैसे मिलेगा सीधा फायदा?
सामान्य न्यायिक प्रक्रिया में सालों लग जाते हैं, जिससे एग्जाम के रिजल्ट, री-एग्जाम और एडमिशन लंबे समय तक अटक जाते हैं।
- Swift Trial: केस सालों तक लटकने के बजाय तय समय-सीमा के अंदर निपटाए जाएंगे।
- सख्त सजा से डर: माफिया और धांधली करने वाले तत्वों के खिलाफ तुरंत कड़े कदम उठाए जाएंगे।
- रिजल्ट और काउंसलिंग में देरी नहीं: मुकदमों के जल्द फैसले होने से पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारू रूप से चल सकेगी।
हमलावर पक्ष क्यों है?
प्रधानमंत्री की इस घोषणा के बावजूद मुख्य विपक्षी दलों और छात्र संगठनों जैसे CJP का प्रदर्शन अभी भी जारी है। इन संगठनों और छात्रों की मांग के साथ अन्य चीजों के बारें में जानने के लिए यहां देखें।
- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग: अपोजिट पार्टियों का कहना है कि सिर्फ कानून और फास्ट ट्रैक कोर्ट काफी नहीं हैं, बल्कि प्रशासनिक विफलता की जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
- संसद में स्थगन: इस मुद्दे पर हंगामे के कारण संसद के मानसून सेशन में लगातार कार्यवाही बाधित हो रही है।
- छात्रों की सुरक्षा व मुआवजा: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने प्रभावित छात्रों के लिए उचित न्याय और एग्जाम व्यवस्था में पारदर्शी सुधार की मांग कर रहे है।
NEET पेपर लीक: अब राष्ट्रीय मुद्दा बना…
यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पेपर लीक की समस्या को ‘घोर पाप’ करार देने के कुछ ही दिनों बाद सामने आई है। उन्होंने छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ीकार्रवाई में रखने का वादा किया है। उनकी ये टिप्पणियां एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान की गई और बाद में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा साझा की गईं।
NEET पेपर लीक से जुड़े सभी नियम और होने वाली कारवाई के बारे में जानने के लिए वेबसाइट पर बनें रहें।
यहां भी पढ़े: JEECUP Counselling 2026: वर्किंग प्रोफेशन्स के लिए Choice Filling आज से शुरू, jeecup.admissions.nic.in से ऐसे भरें फॉर्म
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.