UKSSSC Patwari Result 2026 OUT: उत्तराखंड पटवारी-लेखपाल रिजल्ट जारी, यहां देखें कटऑफ और PET/PST की पूरी जानकारी

Last Updated: Jul 22, 2026, 10:35 IST

UKSSSC Patwari Result 2026 OUT: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 416 स्नातक स्तरीय (Graduate Level) पदों की पुनर्परीक्षा का परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट, संशोधित उत्तर कुंजी और कट ऑफ देख सकते हैं। 

UKSSSC Patwari Result 2026 OUT
UKSSSC Patwari Result 2026 OUT

UKSSSC Patwari Result 2026 OUT: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) और राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) के पदों के लिए आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर यूकेएसएसएससी पटवारी लेखपाल परिणाम 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ संशोधित उत्तर कुंजी, कैटेगरी कटऑफ अंक और शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PET/PST) के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है।

UKSSSC Patwari Lekhpal Result 2026 PDF Download Link

यूकेएसएसएससी ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट PDF प्रारूप में जारी कर दिया है। रिजल्ट PDF में केवल उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं, जिन्हें शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PET/PST) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर सूची में देख सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ सभी सेट A, B, C और D की संशोधित उत्तर कुंजी और श्रेणीवार कटऑफ अंक भी जारी किए हैं, जिससे अभ्यर्थी अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं। हमने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे अपडेट कर दिया है।

UKSSSC Patwari Lekhpal Result 2026, Answer Key PDF And Cut Off Link

यहां क्लिक करें

6 अगस्त से होगी PET/PST परीक्षा

लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (PET/PST) का आयोजन 6 अगस्त 2026 से किया जाएगा। आयोग जल्द ही एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और परीक्षा कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

416 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न विभागों में 416 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें पटवारी के 119 पद और लेखपाल के 61 पद शामिल हैं। शेष पद अन्य स्नातक स्तरीय पदों के लिए निर्धारित हैं।

चार गुना अभ्यर्थियों को किया गया शॉर्टलिस्ट

आयोग ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन, निर्धारित योग्यता, लिखित परीक्षा में प्राप्त अंक और रिक्त पदों के आधार पर चार गुना अनुपात में उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रोविजनल मेरिट सूची में शामिल किया गया है। अंतिम चयन अगले चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

14 जून को हुई थी पुनर्परीक्षा

यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय लिखित पुनर्परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इससे पहले सितंबर 2025 में आयोजित परीक्षा में नकल के मामले सामने आने के बाद रद्द कर दी गई थी। इसके बाद आयोग ने राज्यभर के 445 परीक्षा केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित कराई।

ऐसे डाउनलोड करें UKSSSC Patwari Lekhpal Result 2026

  • सबसे पहले sssc.uk.gov.in पर जाएं।

  • फिर होम पेज पर नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर Result & Answer Keys सेक्शन में पदनाम-पटवारी/लेखपाल(Advt. No.70/UKSSSC/2025(स्नातक स्तरीय परीक्षा)) की शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा हेतु औपबंधिक सूची लिंक पर क्लिक करें।

  • रिजल्ट, कट ऑफ और आंसर की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  • अपना रोल नंबर सर्च करें।

  • PDF डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 22, 2026, 10:35 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News