Live

BPSC 70th CCE Marksheet 2026 Live: बीपीएससी 70वीं सीसीई मार्कशीट यहां bpsconline.bihar.gov.in

Priyanka Pal
Jul 22, 2026, 11:44 IST

BPSC 70th CCE Marksheet 2026 Live: बिहार बीपीएससी 70वीं परीक्षा का मार्कशीट आज 22 जुलाई को जारी की जाएगी। जो उम्मीदवार संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 


BPSC 70th CCE Marksheet 2026
BPSC 70th CCE Marksheet 2026

HIGHLIGHTS

  • बिहार बीपीएससी 70वीं परीक्षा का मार्कशीट आज 22 जुलाई को जारी की जाएगी।
  • बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स हासिल करना जरूरी है।
  • बिहार 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंक वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

BPSC 70th CCE Marksheet 2026 Live: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मार्कशीट जारी करने जा रहा है। बीपीएससी की ओर से मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम 20 जून, 2026 को जारी किया गया था। जिसकी मार्कशीट आज 22 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जा रही है। संयुक्त प्रतियोगी लिखित परीक्षा में कुल 5401 उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल किया गया था। जिसमें कुल 5354 उम्मीदवार शामिल हुए और 47 अनुपस्थित। 

इंटरव्यू में उपस्थित 5299 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक और साक्षात्कार अंक के साथ मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। मार्कशीट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को डायरेक्ट लिंक लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

BPSC 70th CCE Marksheet 2026: कट ऑफ मार्क्स  

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE) में सफल होने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स हासिल करना जरूरी है। हालांकि, केवल क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त कर लेना चयन की गारंटी नहीं देता, क्योंकि अंतिम चयन कटऑफ (Cut Off) के आधार पर किया जाता है, जो हर वर्ष रिक्तियों, परीक्षा के कठिनाई स्तर और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के अनुसार बदलता है। 

उम्मीदवार कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

BPSC 70th CCE Integrated Cut off Marks 2026

कैटेगरी 

लिखित परीक्षा

अंतिम परिणाम

जनरल 

445 

528 

जनरल (महिला)

444 

521

ईडब्यूएस

428 

528 

ईडब्यूएस (महिला)

424 

520 

एससी

396 

493 

एससी (महिला)

392 

487 

एसटी

403 

508 

एसटी (महिला)

405 

503

ईबीसी 

420 

523 

ईबीसी (महिला)

417

520

बीसी 

430 

528 

बीसी (महिला)

430 

520

बीसीएल

421 

520

दिव्यांग (VI)

376 

478 

दिव्यांग (DD)

325 

384 

दिव्यांग (OH)

396 

505 

दिव्यांग (MD)

319 

475 

पूर्व स्वतंत्रता सेनानी के पोते/पोती 

412 

509 

BPSC 70th Integrated CCE Marksheet 2026: लिंक 

बिहार 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंक आज वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जारी किए जाएंगे। जिसे उम्मीदवार अपने 69वीं एवं 70वीं OTR के User Name एवं Password से Login करने के बाद Integrated 70th के Dashboard पर Integrated 70th Marks बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर पाएंगे। मार्कशीट डाउनलोड लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

बिहार 70वीं सीसीई मार्कशीट 2026

जल्द 

BPSC 70th CCE Marksheet 2026: ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

बीपीएससी 70वीं सीसीई मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें।

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, OTR के User Name एवं Password से Login करें। 

स्टेप 3 अब Integrated 70th के Dashboard पर Integrated 70th Marks पर क्लिक करें। 

स्टेप 4 मार्कशीट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी। 

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करना ना भूलें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jul 22, 2026, 11:44 IST

    BPSC 70th CCE Marksheet 2026: बीपीएससी 70वीं मार्कशीट कब आएगी?

    बीपीएससी बिहार 70वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम 20 जून, 2026 को जारी किया गया था। जिसकी मार्कशीट आज यानी 22 जुलाई, 2026 को जारी की जाएगी। जिसका डायरेक्ट लिंक यहां लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

  • Jul 22, 2026, 11:33 IST

    BPSC 70th CCE Marksheet 2026: शैक्षणिक योग्यता

    बिहार बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। वहीं, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, समाज विज्ञान और श्रम एवं समाज कल्याण में स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। 

  • Jul 22, 2026, 11:23 IST

    BPSC 70th CCE Marksheet 2026: मैं अपनी मार्कशीट कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

    बीपीएससी 70वीं सीसीई मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को 69वीं एवं 70वीं OTR के User Name एवं Password से Login करने के बाद Integrated 70th के Dashboard पर Integrated 70th Marks पर क्लिक करना होगा। 

  • Jul 22, 2026, 11:13 IST

    BPSC 70th CCE Marksheet 2026: एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ

    BPSC 70th CCE Integrated Cut off Marks 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मार्कशीट जारी करने जा रहा है। बीपीएससी की लिखित परीक्षा में एससी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में 396 और अंतिम परीक्षा में 493 अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। वहीं एससी महिलाओं के लिए लिखित परीक्षा में 392 और अंतिम परीक्षा में 487 में अनिवार्य हैं। 

  • Jul 22, 2026, 10:53 IST

    BPSC 70th CCE Marksheet 2026: कट ऑफ मार्क्स

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2026 में जनरल कैटेगरी के लिए लिखित परीक्षा में 445 और फाइनल एग्जाम में 528 लाने अनिवार्य हैं। वहीं, जनरल कैटेगरी की महिलाओं के लिए लिखित परीक्षा में 444 और फाइनल एग्जाम में 521 अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं। 

  • Jul 22, 2026, 10:44 IST

    BPSC 70th CCE Marksheet 2026: बीपीएससी ट्विट

    एकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थी दिनांक-22.07.2026 से अपना अंक पत्र आयोग के वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in पर अपने 69वीं एवं 70वीं OTR के User Name एवं Password से Login करने के उपरांत अपने Integrated 70th के Dashboard पर Integrated 70th Marks बटन पर Click करके देख सकते है।

  • Jul 22, 2026, 10:43 IST

    BPSC 70th CCE Marksheet 2026: बीपीएससी परीक्षा पास करने के लिए अंक

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मार्कशीट जारी करने जा रहा है। अंतिम चयन कटऑफ (Cut Off) के आधार पर किया जाता है, जो हर वर्ष रिक्तियों, परीक्षा के कठिनाई स्तर और अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के अनुसार बदलता है। 


  • Jul 22, 2026, 10:40 IST

    BPSC 70th CCE Marksheet 2026: मार्कशीट कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

    70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित अंक पत्र आयोग के वेबसाइट https://bpsconline.bihar.gov.in पर अपने 69वीं एवं 70वीं OTR के User Name एवं Password से Login करने के उपरांत अपने Integrated 70th के Dashboard पर Integrated 70th Marks बटन पर Click करके देख सकेंगे।

  • Jul 22, 2026, 10:37 IST

    BPSC 70th CCE Marksheet 2026: बीपीएससी 70वीं सीसीई मार्कशीट

    बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की मार्कशीट 2026 आज यानि 22 जुलाई को जारी की जाएगी। मार्कशीट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को डायरेक्ट लिंक यहां लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More

Trending

Latest Education News