PFRDA Grade A Result 2026: पीएफआरडीए ग्रेड A का परिणाम घोषित, फेज 1 मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करें
PFRDA Grade A Result 2026: पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण ने ग्रेड A का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार फेज 1 (Online Exam) में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए लिंक से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
PFRDA Grade A Result 2026: पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती 2026 की फेज 1 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 15 अक्टूबर, 2026 को किया गया था। पीएफआरडीए ने ग्रेड A फेज 2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pfrda.org.in पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
PFRDA Grade A Result 2026: रिजल्ट जारी
पीएफआरडीए ग्रेड A भर्ती 2026 के तहत असिस्टेंट मैनेजर के कुल 30 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। फेज 1 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी फेज 2 परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। लेटेस्ट नोटिफिकेशन के अनुसार फेज 2 परीक्षा 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
PFRDA Grade A Result 2026 Download Link
PFRDA ने 4 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर फेज 1 का रिजल्ट जारी किया है। सिलेक्ट किए गए उम्मीदवारों के Roll.no मेरिट लिस्ट में शामिल हैं।
| PFRDA ग्रेड A रिजल्ट 2026 |
PFRDA Grade A 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| इवेंट (Event) | तिथि (Date) |
|---|---|
| फेज 1 परीक्षा तिथि | 15 अक्टूबर 2026 |
| फेज 1 रिजल्ट जारी होने की तारीख | 4 नवंबर 2026 (जारी) |
| फेज 2 परीक्षा तिथि | 20 नवंबर 2026 |
PFRDA Grade A Phase 1 Merit List PDF कैसे डाउनलोड करें?
रिजल्ट उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले पीएफआरडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर Careers या Vacancies सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद Recruitment of Officer Grade A 2026 लिंक खोलें।
4. अब PFRDA Grade A Phase 1 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
5. स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी।
6. PDF में अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक करें।
7. भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
फेज 1 के बाद क्या होगा?
फेज 1 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दूसरे चरण में शामिल होना होगा। फेज 2 परीक्षा 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार इंटरव्यू होगा। सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे फेज 2 परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें और रिजल्ट तथा आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.