NIOS Hall Ticket 2026: एनआईओएस 10वीं, 12वीं एडमिट कार्ड कब आएगा?, परीक्षा 22 अक्टूबर से शुरू
NIOS 10th, 12th Hall Ticket 2026: 10वीं और 12वीं कक्षा की NIOS परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। थ्योरी परीक्षाएं 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी। छात्र NIOS की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर अपना 12 अंकों का एनरोलमेंट नंबर दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
NIOS 10th, 12th Admit Card 2026: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) की ओर से 10वीं और 12वीं कक्षा की अक्टूबर 2026 थ्योरी परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। छात्र अपना NIOS Hall Ticket 2026 आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना एनरोलमेंट नंबर दर्ज करना होगा। NIOS अक्टूबर 2026 सत्र की थ्योरी परीक्षाएं 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी।
NIOS Hall Ticket 2026- हाइलाइट्स
छात्र जो NIOS परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे नीचे दी तालिका में एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।
| संस्थान का नाम | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) |
| परीक्षा का नाम | NIOS अक्टूबर परीक्षा 2026 |
| कक्षा | 10वीं और 12वीं |
| सत्र | अक्टूबर 2026 |
| थ्योरी एडमिट कार्ड | अक्टूबर 2026 (संभावित) |
| 10वीं की थ्योरी परीक्षा | 22 अक्टूबर से 7 दिसंबर 2026 |
| 12वीं की थ्योरी परीक्षा | 22 अक्टूबर से 5 दिसंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड का माध्यम | ऑनलाइन |
| जरूरी जानकारी | एनरोलमेंट नंबर |
| आधिकारिक वेबसाइट |
NIOS Hall Ticket 2026 कब जारी होगा?
NIOS की ओर से अक्टूबर 2026 सत्र की 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा का एडमिट कार्ड अक्टूबर 2026 में किसी भी समय जारी होने की उम्मीद है। छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना एनरोलमेंट नंबर तैयार रखना चाहिए। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
NIOS 10th, 12th Hall Ticket 2026 कैसे डाउनलोड करें?
10वीं और 12वीं के छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
-
सबसे पहले NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर परीक्षा या एडमिट कार्ड से जुड़ा विकल्प खोलें।
-
NIOS अक्टूबर 2026 हॉल टिकट के लिंक पर क्लिक करें।
-
थ्योरी परीक्षा का विकल्प चुनें, यदि पूछा जाए।
-
अपना एनरोलमेंट नंबर दर्ज करें।
-
अब Submit बटन पर क्लिक करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
छात्रों को परीक्षा के प्रत्येक दिन एडमिट कार्ड अपने साथ ले जाना चाहिए।
NIOS Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
NIOS का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद छात्र उसमें दी गई सभी जानकारी ध्यान से जांच लें। इसमें मुख्य रूप से ये विवरण हो सकते हैं:
-
छात्र का नाम
-
रोल नंबर
-
पिता का नाम
-
माता का नाम
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
-
परीक्षा की तारीखें
-
विषय से जुड़ी जानकारी
-
परीक्षा के लिए जरूरी निर्देश
यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती है, तो छात्र को जल्द से जल्द संबंधित NIOS क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करना चाहिए।
एनआईओएस एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर क्या करें?
यदि किसी छात्र का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो वह ये उपाय कर सकता है:
-
एनरोलमेंट नंबर सही तरीके से दर्ज करें।
-
जांचें कि एडमिट कार्ड का लिंक जारी हुआ है या नहीं।
-
वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने पर कुछ समय बाद दोबारा कोशिश करें।
-
फिर भी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर अपने NIOS क्षेत्रीय केंद्र से संपर्क करें।
NIOS Exam 2026 के लिए जरूरी निर्देश
-
एडमिट कार्ड जारी होते ही उसे डाउनलोड कर लें।
-
एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी जांच लें।
-
एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
-
परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान पत्र लेकर जाएं।
-
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
-
परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.