NEET UG 2026 BREAKING: नीट री-एग्जाम देने वाले छात्रों को मिलेंगे 15 मिनट एक्स्ट्रा, NTA ने किए कई बड़े बदलाव
NEET UG 2026: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 21 जून को होने वाले NEET UG 2026 के दोबारा एग्जाम में बैठने वाले सभी छात्रों के लिए एग्जाम टाइम में करीब 15 मिनट का टाइम बढ़ा दिया है। ऐसा करने से अब एग्जाम की अवधि बढ़कर 195 मिनट हो जाएगी। बाकी सभी डिटेल्स जानने के लिए छात्र यहां पढ़े।
NEET UG 2026 Re-Exam Big Update: मेडिकल प्रवेश एग्जाम 'NEET UG 2026' री-एग्जाम की तैयारी कर रहे 22 लाख से अधिक छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बहुत बड़ी और राहत भरी घोषणा की है। 21 जून 2026 को होने वाल इस दोबारा एग्जाम में छात्रों को अब 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और एनटीए द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस बार एग्जाम की कुल अवधि को बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। इसका मतलब है कि छात्र अब बिना किसी तनाव के एग्जाम को हल कर सकेंगे।
NEET UG 2026 Re-Exam: नया टाइम-टेबल और महत्वपूर्ण डिटेल्स
छात्रों की सुविधा के लिए 21 जून को होने वाले एग्जाम के नए टाइम और NTA द्वारा किए गए बदलावों की पूरी लिस्ट को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं।
| डिटेल्स | महत्वपूर्ण जानकारी |
| एग्जाम का नाम | नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2026 री-एग्जाम) |
| एग्जाम डेट | 21 जून 2026 (रविवार) |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन (पेन और पेपर मोड) |
| नया एग्जाम टाइम | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक (पहले यह 5:00 बजे तक था) |
| कुल समय अवधि | 195 मिनट (15 मिनट अतिरिक्त) |
| रफ वर्क के लिए पेज | 4 पेज (पहले सिर्फ 2 पेज मिलते थे) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
ऑफिशियल नोटिस - यहां क्लिक करें
NTA ने क्यों दिया एक्स्ट्रा समय?
अक्सर देखा जाता है कि परीक्षा हॉल में इनविजिलेटर द्वारा अटेंडेंस शीट पर साइन कराने, थंब इंप्रेशन लेने और अन्य प्रशासनिक कागजी कार्रवाई के कारण छात्रों के 10 से 15 मिनट बर्बाद हो जाते थे। इसलिए NTA ने छात्रों के लिए करीब 15 मिनट के टाइम को बढ़ा दिया है।
NTA, NEET 2026: रफ वर्क के लिए क्यों मिलेंगे 4 पेज?
NTA ने एग्जाम टाइम के साथ-साथ एग्जाम डिजाइन में भी बदलाव किया है। पहले छात्रों को क्वश्न पेपर में 2 पेज मिलते थे। परंतु, अब छात्रों को 4 पेजों का रफ वर्क करने के लिए मिलेंगे। पहले के 2 पेज निर्देशों के तुरंत बाद दिए जाएंगे और बाकी के 2 पेज क्वश्न पेपर के बाद दिए जाएंगे। NTA का कहना है कि ऐसा करने से छात्रों को पेपर सोलव करने में आसानी होगी।
NTA का मुख्य उद्देश्य:
‘छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर एग्जाम की अवधि को 195 मिनट किया गया है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण छात्रों का कीमती समय खराब न हो और वे पूरे मन से अपने पूरे पेपर को अच्छे से हल कर सकें।’
अंतिम दिनों के लिए एक्सपर्ट्स की सलाह
यह एग्जाम पेपर लीक के आरोपों के बाद दोबारा आयोजित किए जा रहे है, इसलिए इस बार एग्जाम की सुरक्षा के लिए कड़े नियमों का इंतजाम करा जाएगा। साथ ही, एक्सपर्ट्स का ऐसा मानना है कि एग्जाम का लेवल NCERT सिलेबस पर ही आधारित 'सटीक और मध्यम' होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बचे हुए दिनों में केवल मॉक टेस्ट और फॉर्मूला से ही अपनी रिवीजन को पूरा करें।
यहां भी पढ़े: [लिंक एक्टिव] CCMT 2026 Round 1 Allotment Result जारी, ccmt.admissions.nic.in पर ऐसे करें चेक
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.