MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026: असिस्टेंट टाउन प्लानर के 39 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, देखें आधिकारिक PDF

Feb 9, 2026, 16:31 IST

MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026: एमपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन mppsc.mp.gov.in पर जारी हो गया है। इस भर्ती के जरिए मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग कुल 39 पदों को भरेगा। इच्छुक उम्मीदवार योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देख सकते हैं।

MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026
MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026

MPPSC Assistant Town Planner Recruitment 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 02 फरवरी 2026 को असिस्टेंट टाउन प्लानर (ATP) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती मध्य प्रदेश सरकार के शहरी विकास एवं आवास विभाग में की जाएगी, जिसके तहत कुल 39 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 (रात 12:00 बजे) निर्धारित की गई है। आयोग ने यह भी बताया है कि उम्मीदवार अंतिम तिथि के बाद भी निर्धारित लेट फीस के साथ आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पात्रता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें और समय रहते फॉर्म भरें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

MPPSC Assistant Town Planner Notification 2026 PDF 

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट में असिस्टेंट टाउन प्लानर के कुल 39 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन की PDF लिंक नीचे उपलब्ध कराई गई है।

MPPSC Town Planner Notification 2026 PDF Link

यहां क्लिक करें

MPPSC ATP Vacancy 2026: कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणी-वार वैकेंसी विवरण देख सकते हैं।

श्रेणी

पदों की संख्या

अनारक्षित (UR)

10

एससी (SC)

6

एसटी (ST)

8

ओबीसी (OBC)

11

ईडब्ल्यूएस (EWS)

4

कुल पद

39

MP Assistant Town Planner Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा क्या है?

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):-

  • प्लानिंग में 4 साल की बैचलर डिग्री, या

  • प्लानिंग में मास्टर्स डिग्री (M.Plan – Town/Urban/Regional आदि), या

  • AITP परीक्षा पास

उम्मीदवारों को 19 मार्च 2026 तक सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

आयु सीमा (Age Limit):-

  • न्यूनतम: 21 वर्ष

  • अधिकतम: 40 वर्ष (01 जनवरी 2027 के अनुसार)

  • आरक्षित वर्ग को नियम अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News