मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर ग्रुप-5 पैरामेडिकल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
MPESB Group 5 Paramedical Answer Key 2026 डाउनलोड करने का लिंक
एमपीईएसबी ग्रुप-5 पैरामेडिकल आंसर-की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। नीचे आंसर-की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| एमपीईएसबी ग्रुप-5 पैरामेडिकल आंसर-की 2026 डाउनलोड लिंक |
MPESB Group 5 Paramedical Answer Key 2026 - हाइलाइट्स
एमपीईएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप 5 पैरामेडिकल परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) |
| परीक्षा का नाम | एमपीईएसबी ग्रुप 5 पैरामेडिकल परीक्षा 2026 |
| आंसर-की जारी होने की तिथि | 25 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MPESB Group 5 Paramedical Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
एमपीईएसबी ग्रुप 5 पैरामेडिकल परीक्षा 2026में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एमपीईएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
-
MPESB Group 5 Paramedical Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आंसर-की में निहित जानकारी चेक करें।
-
आंसर-की डाउनलोड कर लें। इससे अपने संभावित अंकों का मिलान करें।