Jharkhand JSSC Teacher Admit Card 2026 OUT: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने आज 12 जनवरी 2026 को माध्यमिक आचार्य भर्ती परीक्षा 2026 (JTMACCE) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट-jssc.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। JSSC झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड 2026 ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। उम्मीदवारों को इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकालना अनिवार्य है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, समय, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स
-
आयोग का नाम: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
-
भर्ती का नाम: झारखंड सेकेंडरी टीचर भर्ती 2025
-
परीक्षा का नाम: JTMACCE-2025
-
पद का नाम: सेकेंडरी टीचर (PGT)
-
कुल रिक्त पदों की संख्या: 1373 पद
-
एडमिट कार्ड जारी तिथि: 12 जनवरी 2026
-
परीक्षा तिथि: 15 जनवरी 2026
-
परीक्षा मोड: CBT (कंप्यूटर आधारित परीक्षा)
-
आधिकारिक वेबसाइट: jssc.jharkhand.gov.in
झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड 2026 Dowload Link
उम्मीदवारों के लिए JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड 2026 का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। अब उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड से लॉगिन कर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
यहां क्लिक करें- JSSC Madhyamik Acharya JTMACCE Admit Card 2026 Link- [Active]
Jharkhand JSSC Teacher Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले JSSC की आधिकारक वेबसाइट-jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
-
वेबसाइट होम पेज पर Important Links सेक्शन में एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
-
फिर Link to Download Admit Card for JTMACCE-2025 के सामने Details पर क्लिक करें।
-
अब आपके सामने लॉगिन पेज ओपन होगा।
-
वहां Email Address, Date of Birth और कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
अब आपके सामने एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
JSSC माध्यमिक आचार्य JTMACCE एडमिट कार्ड 2026: महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि) लेकर जाना जरूरी है। साथ ही, एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या अन्य विवरण में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत JSSC की आधिकारिक हेल्पलाइन या संबंधित विभाग से संपर्क करना चाहिए।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र, समय व रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी ध्यान से पढ़ लें, ताकि अंतिम समय में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation