Jamia Millia Islamia Admission 2026-27: डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्सेस में एडमिशन शुरू, admission.jmi.ac.in से भरें फॉर्म

Last Updated: Jul 28, 2026, 17:58 IST

Jamia Millia Islamia CDOE Admission 2026: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के ऑनलाइन और ओडीएल कोर्सेस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट admission.jmi.ac.in पर जाकर जल्द प्रक्रिया को पूरा करें।

Jamia Millia Islamia Admission 2026-27: डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्सेस में एडमिशन शुरू, admission.jmi.ac.in से भरें फॉर्म
Jamia Millia Islamia Admission 2026-27: डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्सेस में एडमिशन शुरू, admission.jmi.ac.in से भरें फॉर्म

JMI Online Admission 2026-27: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए 49 ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) कार्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उच्च गुणवत्ता वाली हाइयर एजुकेशन को घर बैठे हासिल करने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

सभी छात्र जामिया के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाकर 10 अगस्त 2026 तक या उससे पहले ही अपने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं। ये कोर्स CDOE द्वारा 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन लर्निंग (OL) मोड के जरिए स्टूडेंट्स को ऑफर किए जाएंगे। साथ ही, इन कोर्स की लिस्ट में दो नए प्रोग्राम यानी बैचलर ऑफ साइंस (बायोसाइंसेज) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) को शामिल किया गया है। 

JMI CDOE Admission 2026 से जुड़ी इंपॉर्टेंट डेट्स  

JMI CDOE के लिए काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया से जुड़ी सभी डेट्स और पूरे शेड्यूल को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 

24 जुलाई 2026

रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 

10 अगस्त 2026

करेक्शन विंड़ो 

17 अगस्त 2026

एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 

18 अगस्त 2026

B.Ed और MBA (ODL) एंट्रेंस टेस्ट

22 अगस्त 2026

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस सबमिशन

31 अगस्त से 10 सितंबर 2026

एडमिशन का फाइनल प्रोसेस 

14 सितंबर 2026

JMI CDOE Admission 2026 Registration Link - यहां क्लिक करें  

JMI CDOE Admission 2026 से जुड़ा नोटिस - यहां पढ़े 

दो नए कोर्स को किया गया शामिल 

Jamia Millia Islamia CDOE Admission 2026 कोर्सेज में इस साल दो नए कोर्सेज को शामिल किया गया है। यह दो नए कोर्स बैचलर ऑफ साइंस (बायोसाइंसेज) और मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) को जोड़ा गया है। इन नए शुरू किए गए कोर्स के लिए अप्लाई करने वाले स्टूडेंट्स का एनरोलमेंट उनके पिछले क्वालिफाइंग एग्जाम और इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा।

इन आसान स्टेप्स से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। 

1. जामिया के ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.jmi.ac.in पर जाएं।

2. 'CDOE Admission 2026-27' के लिंक पर क्लिक करें। 

3. फिर, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को फिल करके रजिस्ट्रेशन करें।

4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद सभी लॉगिन डिटेल्स को फिल करें। 

5. लॉगिन डिटेल्स फिल करने के बाद डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। 

6. फिर, निर्धारित रजिस्ट्रेशन फीस को ऑनलाइन मोड में जमा करें। 

यहां भी पढ़े: COMEDK 2026 Round 1 Seat Allotment Result जारी, comedk.org पर पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 28, 2026, 17:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News