COMEDK 2026 Round 1 Seat Allotment Result जारी, comedk.org पर पाएं Direct Link
COMEDK Round 1 Seat Allotment 2026 Released: COMEDK UGET 2026 राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो चुका है। छात्र अपनी-अपनी अलॉट हुई सीट की डिटेल्स जानने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।
COMEDK UGET 2026 Round 1 Seat Allotment Result OUT: कॉन्सोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजेस ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने COMEDK UGET 2026 Round 1 Seat Allotment Result आज ऑफिशियल वेबसाइट comedk.org पर जारी कर दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया के पहले राउंड में भाग लेने वाले छात्र अलॉट हुई सभी डिटेल्स को जानने के लिए वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2026 Round 1 का यह सीट अलॉटमेंट छात्रों की COMEDK रैंक, उनकी कॉलेज Choice Filling और कुल उपलब्ध सीटों के आधार पर जारी की गई है, जिन छात्रों को इस लिस्ट में सीटें अलॉट हुई हैं, वह अपनी सीट को कन्फर्म करने के लिए जल्द से जल्द फीस को जमा करवां दें।
COMEDK Round 1 Seat Allotment, Counselling Schedule
Seat Allotment रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के लिए निर्णय लेना, फीस भुगतान और कॉलेज रिपोर्टिंग से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | डेट्स |
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | आज - 28 जुलाई 2026 |
| डिसीजन मेकिंग व ऑनलाइन फीस पेमेंट | 28 जुलाई से 31 जुलाई 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
| अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग | 28 जुलाई से 03 अगस्त 2026 (दोपहर 12:00 बजे तक) |
| सीट कैंसिलेशन की सुविधा | 28 जुलाई से 03 अगस्त 2026 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
COMEDK 2026 Round 1 Result Direct Link: यहा क्लिक करें
How to download COMEDK UGET 2026 Round 1 Seat Allotment Result 2026?
COMEDK UGET 2026 राउंड 1 Seat Allotment का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- ऑफिशियल पोर्टल comedk.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद ‘Candidate Login / Round 1 Seat Allotment Result’ के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना एप्लिकेशन नंबर / यूजर आईडी और पासवर्ड को फिल करके फॉर्म को सबमिट करें।
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर मौजूद अलॉटेड कॉलेज, ब्रांच और कटऑफ रैंक को देखकर PDF को डाउनलोड करें।
- लेटर डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
सीट अलॉटमेंट के बाद इन 4 ऑप्शस को समझें
छात्रों को सीट अलॉट होने के बाद पोर्टल पर चार प्रमुख ऑप्शन मिलेंगे। साथ ही, बता दें यदि कोई छात्र गलत ऑप्शन चुनता है, तो उसका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा। छात्र इन ऑप्शन को समझने के लिए यहां देखें।
- Accept & Freeze: यदि आपको अपनी मनपसंद सीट/कॉलेज मिल गया है। साथ ही, आप आगे के राउंड में हिस्सा नहीं लेना चाहते है, तो फीस भरकर सीट को कन्फर्म करें और कॉलेज में रिपोर्ट करें।
- Accept & Upgrade: यदि आप अलॉट हुए सीट को सुरक्षित रखते हुए राउंड 2 में बेहतर कॉलेज या ब्रांच के लिए हिस्सा लेना चाहते हैं, तो इस ऑप्शन को चुनें। साथ ही, ट्यूशन फीस को जमा करें।
- Reject & Upgrade: यदि आपको सीट पसंद नहीं है, लेकिन आप अगले काउंसलिंग राउंड में भाग लेकर नई सीट की उम्मीद रखते हैं, तो आप इस ऑप्शन को चुनें।
- Reject & Withdraw: आप इस काउंसलिंग प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर होना चाहते हैं, तो सीट को रिजेक्ट या विडॉय करें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.