Indian Bank SO Recruitment 2026: 350 पदों के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि, ये रहा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: Apr 28, 2026, 11:47 IST

Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक एसओं के 350 पदों के लिए आवेदन आज समाप्त होने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

Indian Bank SO Recruitment 2026 Registration Last Date
Indian Bank SO Recruitment 2026 Registration Last Date

Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के लिए रजिस्ट्रेशन आज समाप्त होने जा रहे हैं। स्केल I, II और III ऑफिसर पोस्ट के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम समय में आने वाली तकनीकी परेशानियों से पहले आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। संबंधित भर्ती का उद्देश्य कुल 350 रिक्त पदों को भरना है। 

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन करेक्शन फॉर्म और एप्लीकेशन फीस भरने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल तय की गई है। 

Indian Bank SO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इंडिन बैंक एसओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि सहित महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देख सकते हैं:

आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण का प्रारंभ 

08/04/2026 

आवेदन पंजीकरण बंद होने की तिथि 

28/04/2026 

आवेदन विवरण संपादित करने की प्रक्रिया बंद 

28/04/2026 

आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि 

13/05/2026 

ऑनलाइन शुल्क भुगतान 

08/04/2026 से 28/04/2026 तक 

Indian Bank SO Recruitment 2026 अप्लाई कैसे करें?

इंडिन बैंक एसओ भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के सिंपल स्टेप जानें:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 अब Indian Bank SO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें। 

स्टेप 4 लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर लॉगिन करें। 

स्टेप 5 आवेदन फॉर्म भरें और सबमिट करें। 

स्टेप 6 एप्लीकेशन फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Indian Bank SO Recruitment 2026: आवेदन लिंक 

उम्मीदवारों को उस पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, प्रमाण पत्र और कार्य अनुभव की शर्तों को पूरा करना होगा जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।

आयु, योग्यता, प्रमाणन और कार्य अनुभव के लिए कट-ऑफ तिथि 1 अप्रैल, 2026 है। एक उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकता है। यदि एक से अधिक आवेदन जमा किए जाते हैं, तो केवल नवीनतम वैध आवेदन पर ही विचार किया जाएगा, और पहले के आवेदनों के लिए भुगतान की गई फीस वापस नहीं की जाएगी।

इंडियन बैंक एसओ भर्ती 2026 

आवेदन लिंक 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 11:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News