India Post GDS 2026: बिना परीक्षा 10वीं पास के लिए आखिरी मौका, ग्रामीण डाक सेवक के 28,636 पदों के लिए अभी करें आवेदन

Last Updated: Feb 14, 2026, 10:27 IST

India Post GDS Recruitment 2026: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए शानदार मौका है। पात्र उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर बिना देरी किए आवेदन फॉर्म भर दें, क्योंकि इस भर्ती की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से  ग्रामीण डाक सेवक के 28 हजार से ज्यादा पक भरें जाएंगे।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026

India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार बिना देरी किए आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरकर जमा कर दें। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

इस भर्ती अभियान के तहत 28,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन विंडो 14 फरवरी को शाम 5 बजे बंद हो जाएगी, जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 तय की गई है। भर्ती के अंतर्गत ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पद शामिल हैं।

India Post GDS Online Apply 2026: कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय मुख्य या वैकल्पिक रूप में पढ़े होना अनिवार्य है। साथ ही जिस पोस्टल सर्कल के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी स्थानीय भाषा कम से कम 10वीं तक पढ़ी होनी चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि SC, ST, OBC, EWS सहित आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

India Post GDS Registration 2026 Link

इंडिया पोस्ट ने 28,636 से अधिक GDS, BPM और ABPM पदों के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती 23 पोस्टल सर्कल में की जाएगी और उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन का ऑनलाइन लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है।

India Post GDS Registration online apply Link

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 एप्लीकेशन फीस क्या है?

इंडिया पोस्ट GDS ऑनलाइन आवेदन में सामान्य, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100 है, जबकि SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News