IB ACIO Result 2025: गृह मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आईबी ACIO ग्रेड 2 एग्जीक्यूटिव पोस्ट रिजल्ट 2025 जारी कर दिया गया है। इसके जरिए कुल 3717 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें उम्मीदवारों का सिलेक्शन टियर I, टियर II और टियर III एग्जाम के आधार पर किया जाता है। 21 नवंबर, 2025 को रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर लॉग इन करके अपने रोल नंबर और DOB का उपयोग करके अपने अंक और कटऑफ अंक देख सकेंगे।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए की ये रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है। इसमें टियर II एग्जाम में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
IB ACIO Result 2025: महत्वपूर्ण विवरण
गृह मंत्रालय ने 21 नवंबर, 2025 को IB ACIO टियर 1 परिणाम 2025 जारी कर दिया है, जिसमें टियर II परीक्षा के लिए चुने गए उम्मीदवारों की सूची शामिल है। IB ACIO परिणाम 2025 की मुख्य विशेषताओं के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:
| परीक्षा का नाम | इंटेलिजेंस ब्यूरो सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (आईबी एसीआईओ) |
| डाक | ग्रेड 2/कार्यकारी |
| संचालन प्राधिकरण | गृह मंत्रालय (एमएचए) |
| परिणाम जारी करने की तिथि | 21 नवंबर 2025 |
| टीयर | टियर II |
| आधिकारिक वेबसाइट | mha.gov.in |
| परिणाम प्रारूप | शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ पीडीएफ |
| अगला चरण | इंटरव्यू /पर्सेनैलिटी टेस्ट |
IB ACIO Result 2025 Download Pdf: पीडीएफ डाउनलोड करें
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अब टियर 2 परीक्षा में शामिल होना होगा। आईबी जल्द ही IB ACIO टियर 2 एग्जाम डेट जारी कर सकता है। IB ACIO रिजल्ट 2025 पीडीएफ के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें:
| आईबी एसीआईओ रिजल्ट 2025 |
IB ACIO Result 2025: स्कोरकार्ड में उल्लेखित विवरण
आईबी ACIO टियर 1 रिजल्ट 2025 में निम्निलिखित विवरण होगा मौजूद-
- परीक्षा का नाम
- पोस्ट का नाम
- परीक्षा तिथि
- टियर 2 शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर आदि।
IB ACIO Exam Result 2025: स्कोरकार्ड डाउनलोड कैसे करें?
-
आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, भर्ती टैब पर जाएं।
-
अब IB (2025) ACIO-II/Exe Tier-II Exam Result” लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है। इसे ओपन और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
-
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट में अपना रोल नंबर के लिए Ctrl+F का उपयोग करें।
Check:
Comments
All Comments (0)
Join the conversation