नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) कोर्स के मार्च-अप्रैल 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की विंडो खोल दी है। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे समय सीमा से पहले अपना रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें।
छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया आज, 21 नवंबर से 20 दिसंबर, 2025 तक बिना किसी लेट फीस के जारी रहेगी। सभी छात्र NIOS की ऑफिशियल वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना रजिसट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।
NIOS Exam Fee: NIOS एग्जाम की फीस जमा करने की इंपोर्टेंट डेट्स
NIOS ने छात्रों के लिए बिना लेट फीस के लिए एक महीने का समय दिया है। साथ ही, छात्र को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट डेट की भीड़ से बचने के लिए जल्द से जल्द रजिस्टर करें। सारी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| कैटेगरी | समय-सीमा | लास्ट डेट | फीस |
| बिना लेट फीस के | 21 नवंबर 2025 से | 20 दिसंबर 2025 | ₹300/- प्रति सब्जेक्ट (थ्योरी) + ₹150/- प्रति सब्जेक्ट (प्रैक्टिकल) |
| लेट फीस के साथ | 21 दिसंबर 2025 से | 31 दिसंबर 2025 | ₹150/- प्रति सब्जेक्ट का अतिरिक्त फीस |
| समेकित विलंब शुल्क के साथ | 01 जनवरी 2026 से | 10 जनवरी 2026 | ₹1600/- प्रति छात्र का समेकित शुल्क (Consolidated Late Fee) |
NIOS 10th 12th April 2026 Exam Fee Payment - Click Here
NIOS April 2026 Fee - Click Here
NIOS एग्जाम फीस जमा करने के आसान स्टेप्स
सभी छात्र NIOS एग्जाम की फीस आसानी से जमा करने के लिए आप हमारे द्वारा बताए गए नीचे स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'Exams & Results' टैब पर क्लिक करें।
- अब 'Examination' के तहत 'Pay Exam Fee - April 2026' लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, 12 अंकों का एनरोलमेंट नंबर फील करें।
- फिर, कोर्स से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे ध्यान से चेक कर लें।
- चेक करने के बाद आप सब्जेक्ट चूज करें, जिनके एग्जाम आप अप्रैल 2026 में देना चाहते हैं।
- अपने सब्जेक्ट के अनुसार निर्धारित एग्जाम फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से करें।
- फीस जमा करने के बाद आप फीस रसीद को डाउनलोड करके भविष्य के लिए प्रिंट आउट लेकर रख लें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation