Haryana Court Clerk Answer Key 2026: बड़ी खबर! हरियाणा कोर्ट क्लर्क आंसर-की इस दिन, देखें ऑफिशियल नोटिस

Last Updated: Sep 10, 2026, 16:03 IST

Haryana Court Clerk Answer Key 2026: सोसाइटी फॉर सेंट्रलाइज़्ड रिक्रूटमेंट ऑफ़ स्टाफ़ इन सबऑर्डिनेट कोर्ट्स (SSSC) द्वारा हरियाणा की अधीनस्थ अदालतों में क्लर्क भर्ती परीक्षा की प्रोविज़नल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट 14 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 16 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

Haryana Court Clerk Answer Key 2026 PDF Notice डाउनलोड करें।
Haryana Court Clerk Answer Key 2026 PDF Notice डाउनलोड करें।

Haryana Court Clerk Answer Key 2026: अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती के लिए सोसाइटी (SSSC) ने हरियाणा की निचली अदालतों में क्लर्क भर्ती परीक्षा 2026 की Response Sheet और Provisional Answer Key 14 सितंबर 2026 को जारी करने की आधिकारिक सूचना जारी की है।  यह भर्ती विज्ञापन संख्या 36C/SSSC/HR/2026 के तहत 1,265 क्लर्क पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है।

इस भर्ती की ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अपनी रिस्प़ॉन्स शीट से अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकेंगे।

Haryana Court Clerk Answer Key 2026 Notice PDF

SSSC की आधिकारिक सूचना के अनुसार, 24 अगस्त से 7 सितंबर 2026 तक हुई हरियाणा कोर्ट क्लर्क CBT की उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार 14 सितंबर शाम 4 बजे से 16 सितंबर शाम 4 बजे तक आंसर की के Objective Questions पर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। हर आपत्ति के लिए 25 रुपये शुल्क देना होगा। आपत्ति के साथ सही उत्तर, कारण और जरूरी प्रमाण देना भी जरूरी है। तय समय के बाद या किसी दूसरे माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। 

Screenshot 2026-09-10 155407

14 सितंबर से दर्ज करा सकेंगे आंसर की पर ऑब्जेक्शन

हरियाणा कोर्ट क्लर्क आंसर की 2026 डाउनलोड करने के बाद, जिन उम्मीदवारों को Provisional Answer Key में दिए किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, वे निर्धारित समय में Online Objection दर्ज करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की विंडो 14 सितंबर 2026 शाम 4:00 बजे से 16 सितंबर 2026 शाम 4:00 बजे तक खुली रहेगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि Objection दर्ज करने से पहले Answer Key को ध्यान से चेक कर लें। यदि जरूरी हो, तो अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित दस्तावेजी प्रमाण भी प्रस्तुत करें। अंतिम समय का इंतजार किए बिना निर्धारित समय सीमा के अंदर आपत्ति दर्ज करना बेहतर रहेगा।

Haryana Court Clerk Answer Key 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान Steps की मदद से अपनी Response Sheet और Answer Key चेक कर सकते हैं:

  1. SSSC के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होम पेज पर Haryana Court Clerk Answer Key 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी Login Details दर्ज करें।

  4. अब Response Sheet और Provisional Answer Key स्क्रीन पर दिखाई देंगी।

  5. Response Sheet डाउनलोड करके अपने उत्तरों का Answer Key से मिलान करें।

  6. जरूरत होने पर निर्धारित समय में Online Objection दर्ज करें।

1,265 क्लर्क पदों पर होगी भर्ती

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के जरिए 1,265 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार प्रोविज़नल आंसर-की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इन आपत्तियों की जांच के बाद ही फाइनल आंसर-की और भर्ती का अगला अपडेट यानि रिजल्ट जारी किया जाएगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 10, 2026, 16:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News