GATE 2027 Form भरने की कल लास्ट डेट, DigiLocker Login Error ऐसे करें Fix
gate2027.iitm.ac.in GATE 2027 Registration: GATE 2027 के लिए बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन करने का कल यानी 27 सितंबर 2026 का लास्ट डे है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन को जल्द पूरा कर लें। साथ ही, डिजीलॉकर लॉगिन या वेरिफिकेशन एरर आने पर Unverified DigiLocker ऑप्शन का कैसे इस्तेमाल करें।
GATE 2027 Registration Last Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) द्वारा आयोजित किए जा रहे Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE 2027) के लिए बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन करने का कल यानी 27 सितंबर 2026 लास्ट डे है। सभी छात्रों के लिए ये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन GATE Online Application Processing System (GOAPS) के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
जिन छात्रों ने GATE 2027 के लिए अभी तक ऑफिशियल पोर्टल gate2027.iitm.ac.in पर जाकर अपना फॉर्म सबमिट नहीं किया है, तो बिना देरी किए इस प्रक्रिया को पूरी कर लें। साथ ही, इस साल GATE 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। जी हां, छात्रों के लिए DigiLocker Verification करना जरूरी कर दिया गया है। जिन छात्रों को DigiLocker Login Issue, Verification Failed या Data Mismatch आदि समस्याएं आ रही हैं वे तुरंत रजिस्ट्रेशन के पूरा करने का प्रयास करें।
GATE 2027 Registration: बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कब है?
IIT Madras के ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार GATE 2027 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2 सितंबर 2026 से शुरू हो गया था। साथ ही, अब छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 27 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद भी रजिस्ट्रेशन चालू रहेंगे परंतु वे लेट फीस के साथ केवल 5 अक्टूबर 2026 तक ही होंगे।
GATE 2027 Registration Important Dates
| इवेंट | डेट्स |
| GATE 2027 रजिस्ट्रेशन शुरू | 2 सितंबर 2026 |
| बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 27 सितंबर 2026 |
| लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | 5 अक्टूबर 2026 |
| Application Rectification शुरू | 14 अक्टूबर 2026 |
| Application Rectification की लास्ट डेट | 21 अक्टूबर 2026 |
| सिटी अलॉटमेंट नोटिफिकेशन | 4 जनवरी 2027 |
| GATE 2027 एग्जाम | 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 |
| GATE 2027 रिजल्ट | 19 मार्च 2027 |
GATE 2027 एग्जाम कब होंगे?
इस साल GATE 2027 के एग्जाम फरवरी 2027 में आयोजित किए जा रहे है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार ये एग्जाम 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 तक के लिए सभी छात्रों के लिए आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही, GATE 2027 Result 19 मार्च 2027 को जारी किया जाएगा।
GATE 2027 Registration Fees Update
GATE 2027 रजिस्ट्रेशन को करने वाले छात्र नीचे दी गई टेबल से फीस को चेक करें।
| GATE एग्जाम फीस 2027 | |
| फीस इवेंट | डिटेल्स |
| नियमित फीस (अनुसूचित, अनुसूचित जनजाति, विकलांग) | 900 रुपये |
| नियमित फीस (अन्य सभी छात्रों के लिए) | 1800 रुपये |
| लेट फीस (SC, ST, PwD) | 1400 रुपये |
| लेट फीस (अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए) | 2300 रुपये |
| जमा करने का मोड | नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई |
| रिफंड की स्थिति | भुगतान हो जाने के बाद वापस नहीं किया जाएगा। |
GATE 2027 Registration Official Link - यहां क्लिक करें
GATE 2027 Registration: DigiLocker Verification में दिक्कत आने पर क्या करें?
इस साल GATE 2027 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में DigiLocker को काफी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। IIT Madras ने भारतीय नागरिकों के लिए DigiLocker के मोड से रजिस्ट्रेशन को जरूरी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्रों की कई जानकारियां DigiLocker से ही प्राप्त की जाती हैं।
हालांकि, आधिकारिक GATE 2027 पोर्टल पर एक महत्वपूर्ण अपडेट दिया गया है। यदि किसी छात्र का DigiLocker Account अभी Verified नहीं है, तो वह Unverified DigiLocker Account के माध्यम से भी GATE 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है। ऐसे छात्र एप्लीकेशन प्रोसेस में Default ID Proof को सेलेक्ट कर सकते हैं। इन एप्लीकेशन की रजिस्ट्रेशन डेडलाइन के बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स के लिए Scrutiny की जाएगी।
DigiLocker Login या Verification Error कैसे ठीक करें?
अगर GATE 2027 registration करते समय DigiLocker में समस्या आ रही है, तो छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. DigiLocker में e-KYC पूरा करें
अगर DigiLocker और GATE portal के बीच डाटा मैच नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले DigiLocker में अपना e-KYC को पूरा करें। इसके बाद दोबारा रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर प्रयास करें।
2. DigiLocker Profile की डिटेल्स चेक करें
DigiLocker में मौजूद नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी डिटेल्स को सभी छात्र चेक कर लें। GATE एप्लीकेशन में छात्र का नाम Valid Photo ID के अनुसार ही होना चाहिए।
3. Consent को सही तरीके से Allow करें
GATE Registration के दौरान छात्रो को GATE 2027 को DigiLocker में मौजूद आवश्यक डाटा तक एक्सेस की अनुमति देनी होती है। यदि Consent Page पर Error आता है, तो दोबारा लॉगिन करके आवश्यक परमिशन को ध्यान से चेक करें।
4. Verified Account नहीं है तो Unverified Account से रजिस्ट्रेशन करें
यह GATE 2027 छात्रो के लिए सबसे महत्वपूर्ण अपडेट्स में से एक है। निर्देशों के अनुसार छात्र Unverified DigiLocker Account के साथ भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और एप्लीकेशन में Default ID Proof को चुन सकते हैं। हालांकि ऐसे एप्लीकेशन की बाद में scrutiny की जाएगी।
इसलिए अगर वेरिफिकेशन बार-बार फेल हो जाता है, तो 27 सितंबर की डेडलाइन से पहले कर लें।
5. Application Submit करने के बाद DigiLocker Account Delete न करें
GATE 2027 के ऑफिशियल पोर्टल ने स्पष्ट रूप से छात्रो को सलाह दी है कि फॉर्म सबमिट करने और फीस पैमेंट के बाद उस वेरिफाइड या Unverified DigiLocker Account को Delete न करें, जिसके माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया गया है।
DigiLocker Login or Verification Error Solutions
यदि किसी छात्र को GATE 2027 Application को भरने में DigiLocker Account से जुड़ी कोई समस्यां का सामना करना पड़ रहा है, तो आप नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें।
GATE 2027 Application: Common Issues and Solutions - यहां क्लिक करें
GATE 2027 Registration कैसे करें?
GATE 2027 के एप्लीकेशन फॉर्म को भरने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। यहां से देखें।
1: ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर विजिट करें।
2: GATE 2027 के एप्लीकेशन पोर्टल या GOAPS लिंक पर क्लिक करें।
3: फिर, DigiLocker के माध्यम से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
4: यह पूरा करने के बाद छात्र सभी डिटेल्स को फिल करें।
5: फिर, अपनी पसंद का GATE Test Paper को चुनें।
6: पेपर को चुनने के बाद आवश्यक फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
7: एग्जाम शहर और अन्य जरूरी डिटेल्स को ध्यान से भरें।
8: फिर, एप्लीकेशन फीस को ऑनलाइन मोड में जमा करें।
9: फीस जमा करने के बाद एप्लीकेशन को चेक करें।
10: फिर, फाइनल फॉर्म को जमा करें।
11. फॉर्म जमा करने के बाद कंफॉर्म पेज को डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: School Holiday: दिल्ली में येलो अलर्ट, यूपी-झारखंड में स्कूल बंद, देखें अपने जिले की छुट्टी
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.